वैलेंटाइन डे पर मौनी रॉय ने पति सूरज नांबियार संग शेयर की रोमांटिक तस्वीरें मनोरंजन By Nayan Datt On Feb 14, 2022 बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों मीडियो में खूब सुर्खियों बटोर रही हैं। पहले अपनी शादी फिर हनीमून और अब वैलेंटाइन डे को लेकर। शादी के बाद मौनी और सूरज नांबियार अपना पहला वैलेंटाइन डे मना रहे हैं। इस मौके पर मौनी ने पति सूरज को सोशल मीडिया पर स्पेशल नोट लिख वैलेंटाइन डे विश किया और अपनी कुछ रोमांटिक फोटोज भी शेयर की। न्यूली वेड कपल की ये तस्वीरें फैंस को खूब पसंद आ रही है। यह भी पढ़ें रणवीर सिंह की ‘डॉन 3’ पर सबसे बड़ा अपडेट! फैंस… Dec 15, 2025 ‘अखंडा 2’ का भूचाल! नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म ने… Dec 14, 2025 मौनी रॉय ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर फोटोज की एक सीरीज शेयर की है। जिनमें वह सूरज नांबियार के साथ क्वालिटी टाइम बिताते दिख रही हैं। पोस्ट शेयर करते हुए मौनी ने कैप्शन में लिखा, ‘आपके साथ हर दिन कितना मजेदार होता है…हैप्पी लव डे बेबी।’ तस्वीरों में मौनी के कई अलग-अलग अंदाज देखने को मिल रहे हैं। एक तस्वीर में एक्ट्रेस ब्लैक कलर की ड्रेस पहने सूरज संग पेड़ो के बीच बैठी सनसेट एंजॉय करती नजर आ रही है Share