विधानसभा में छिड़ी सियासी जंग: गुजरात से पहले दो नेता महात्मा गांधी और सरदार पटेल हुए, जिन्होंने देश को आजाद कराया, अब 4 लोग आएं है, 2 खरीदने वाले 2 बेचने वाले हैं- CM बघेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र के बीच पक्ष और विपक्ष में जमकर हंगामा हुआ.राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा को लेकर विपक्ष ने सरकार पर कई सवाल दागे और कई मुद्दों में घेरा, जिसे लेकर सीएम भूपेश बघेल भी जमकर बरसे. उन्होंने सीधे मोदी सरकार पर तीखा प्रहार किया. सीएम ने कहा कि गुजरात से पहले दो नेता महात्मा गांधी और सरदार पटेल हुए, जिन्होंने देश को आजाद कराया, अब 4 लोग आएं है, 2 खरीदने वाले 2 बेचने वाले.

सीएम बघेल ने घसिया मंडल, ठाकुर राम नायक का जिक्र करते हुए दो घटनाओं को बताया. उन्होंने नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के कांग्रेस को लेकर कही गई बातों को लेकर कहा कि कांग्रेस न होता तो स्वतंत्रता आंदोलन न होता, संविधान न होता, पंचवर्षीय योजनाएं नहीं होती.

कांग्रेस की छत्तीसगढ़ में सरकार न होती तो, किसानों का कर्जा माफ नहीं होता, 2500 रूपए में धान की खरीदी न होती, लोहंडीगुड़ा में आदिवासियों की जमीन वापसी नहीं होती. 51 लघु वनोपजों की खरीदी न होती और कितना गिनाऊं.?

राहुल गांधी का ज़िक्र करने को लेकर सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि मोदी जी क्या कहते हैं. नाली से गैस की बात करते हैं, कितने घरों में नाली के गैस से खाना बन रहा हैं.? 14 में से कितने बीजेपी विधायकों के घरों में नाली की गैस का उपयोग हो रहा हैं.?

सीएम बघेल ने पीएम मोदी और अमित शाह पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि गुजरात से पहले दो नेता महात्मा गांधी और सरदार पटेल हुए, जिन्होंने देश को आजाद कराया. अब 4 लोग आएं है, 2 खरीदने वाले 2 बेचने वाले हैं.

सीएम बघेल ने कहा कि नरवा, गरवा, घुरूवा, बारी योजना से आज गोबर खरीदी, गर्मी कंपोस्ट, गोबर से पेंट, और अब बिजली भी बनाएंगे…इस अवधारणा का पूरे देश में चर्चा हो रही हैं. 3 सालों में किसानों को 93 हजार करोड़ रुपए दिए.

कर्ज के सवाल पर उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार में रमन सरकार को केन्द्रीय अनुदान 100 से 107 प्रतिशत मिलता था. वहीं मोदी सरकार में छत्तीसगढ़ का अनुदान 78 से 76 प्रतिशत रहा गया है. केंद्रीय करों और राज्य के अनुदान में केंद्र सरकार लगातार कटौती हो रही है. इसलिए कर्ज लेना पड़ रहा है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     MPSC ड्रग इंस्पेक्टर पेपर लीक: मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच तेज, 7वीं रैंकर ऋतुजा पाटील से पूछताछ     |     Khunti Murder Case: खूंटी में 8 महीने की गर्भवती प्रेमिका की हत्या कर जंगल में फेंका शव, आरोपी प्रेमी सागर ओड़ेया गिरफ्तार     |     Varanasi Shreya Murder Case: 20 दिन बाद पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी विवेक चौबे गिरफ्तार, पैर में लगी गोली     |     Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 30 साल पुरानी 5 मंजिला PG इमारत ढही, 6 छात्रों की मौत; मकान मालिक की लापरवाही उजागर     |     Delhi News: सत्य निकेतन PG हादसे में मकान मालिकों पर कसेगा शिकंजा, स्निफर डॉग्स की मदद से NDRF का सर्च ऑपरेशन जारी     |     अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम     |     जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण     |     धमतरी में चंगाई सभा को लेकर भारी बवाल, ASP डीसी पटेल ने संभाला मोर्चा; दोनों पक्षों से पूछताछ जारी     |     रीवा के संजय गांधी अस्पताल की बड़ी लापरवाही: जिंदा मरीज को घोषित किया मृत, शव सुपुर्द करते ही चलने लगीं सांसें     |     Morena Heavy Rain: मुरैना में फूटा भैंसोरा तालाब, सैकड़ों बीघा फसलें डूबीं; रीझौनी पुल पर चढ़ा सोन नदी का पानी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें