विज्ञान मेले में छात्रों को दिया जानकारी

बस्ती । छात्रों को ज्ञान विज्ञान से परिचित कराने, प्राकृतिक प्रकोप, भूकम्प, महामारी, कोरोना आदि की स्थिति में बचाव हेतु जानकारी देने के उद्देश्य से गुरूवार को तीन दिवसीय विज्ञान मेले का उद्घाटन डा. जे.पी. यादव ने किया। लक्ष्मी ग्रामीण विकास सेवा संस्थान द्वारा श्रीमती पी.डी. शिशु विद्यालय गनेशपुर में आयोजित विज्ञान मेले में प्रशिक्षकों ने छात्रों को विज्ञान के महत्व, प्रमुख वैज्ञानिकों के जीवन वृत्त, जीवन में विज्ञान की भूमिका आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
मुख्य अतिथि डा. जे.पी. यादव ने कहा कि छात्रों को ज्ञान विज्ञान की जानकारी देना आवश्यक है। इससे उनके भीतर जिज्ञासा के साथ ही जानकारियों का विस्तार होता है।
डा. विपिन सिंह, डा. जयमंगल, डा. धर्मेन्द्र सिंह, डा. डी.के. श्रीवास्तव ने छात्रों में विज्ञान के प्रति अभिरूचि पैदा करने के लिये उन्हें जानकारी दी। इसी कड़ी में उन्होने नवीन शोध, प्रोजेक्ट बनाने के लिये प्रेरित करने के साथ ही उनकी शंकाओं का समाधान किया गया। छात्रों को विज्ञान संचार, खाद्य पदार्थो की शुद्धता और मिलावट के खतरे, स्वच्छता, पेयजल, खनिज पदार्थ, औषधि, पर्यावरण रक्षा आदि की विस्तार से जानकारी दी गई।
प्रधानाचार्य श्री नेवास यादव ने लक्ष्मी ग्रामीण विकास सेवा संस्थान के प्रयास की सराहना करते हुये कहा कि विज्ञान मेले से छात्रों को व्यवहारिक स्तर पर विशेष जानकारियां हासिल होंगी।
कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में लक्ष्मी ग्रामीण विकास सेवा संस्थान की प्रबन्धक सुमन श्रीवास्तव, माया देवी के साथ ही धनुषधारी गुप्ता, लतीफ अंसारी, मनोज कुमार श्रीवास्तव, श्रवण कुमार, सौरभ कुमार, रविन्द्र कुमार, नवल किशोर, तेजनरायन, रविन्द्र यादव, नवल किशोर, कुद्दुस, शीतल श्रीवास्तव, संभव गुप्ता आदि ने योगदान दिया।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Delhi High Court: रेखा गुप्ता पर हमले के आरोपियों को झटका, ट्रायल पर रोक लगाने से हाईकोर्ट का इनकार; पूछा- ‘दिल्ली में क्या कर रहे थे?’     |     MP News: शिवपुरी में मंत्री के बेटे की थार ने 5 लोगों को रौंदा, हादसे के बाद बोला- सायरन बजाया था, सामने से हटे क्यों नहीं?     |     Harivansh Narayan Singh: हरिवंश का दोबारा राज्यसभा उपसभापति बनना तय, कल सदन में आएगा सर्वसम्मति का प्रस्ताव     |     Women’s Reservation: ‘OBC कोटा और जाति जनगणना के बिना सब अधूरा’, प्रियंका गांधी ने महिला आरक्षण पर सरकार को घेरा     |     Delimitation 2026: दक्षिण में सीटें औसत से ज्यादा बढ़ेंगी, संसद में अमित शाह ने समझाया परिसीमन का पूरा गणित     |     लातूर में शर्मनाक! शराब के नशे में धुत टीचर ने सिगरेट पीते हुए जांची बच्चों की कॉपियां, वीडियो सामने आने के बाद सस्पेंड     |     पंजाब में गैंगस्टरों का काल बनेगा AI! चेहरा देखते ही खुल जाएगी अपराधियों की कुंडली, पंजाब पुलिस का नया ‘डिजिटल वार’ शुरू     |     नांदेड़ में भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा: स्कूल से घर लौट रहे 4 बच्चे नाले में डूबे, चारों के शव बरामद     |     ‘परिसीमन पर राज्यों के साथ भेदभाव नहीं होगा’, संसद में प्रधानमंत्री मोदी ने दी गारंटी; दक्षिण भारतीय राज्यों की चिंताओं पर दिया बड़ा बयान     |     दिल्ली एयरपोर्ट पर दो विमानों के बीच टक्कर: स्पाइसजेट और अकासा एयर के विंग्स आपस में टकराए, बाल-बाल बचे यात्री     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें