वन कर्मियों की चल रही हड़ताल के बीच ,सीसीएफ और डीएफओ खुद जुटे जंगल की आग बुझाने छत्तीसगढ़ By Nayan Datt On Mar 29, 2022 अंबिकापुर। वन कर्मियों की चल रही हड़ताल के बीच सरगुजा वन वृत्त के जंगलों में जगह-जगह आग लगी हुई है। हालांकि इसे अधिकारी खतरनाक आग का दर्जा नहीं दे रहे हैं लेकिन आग का दायरा लगभग सभी जंगलों में बढ़ रहा है। इन सबके बीच सोमवार को मुख्य वन संरक्षक सरगुजा अनुराग श्रीवास्तव ने सरगुजा और बलरामपुर वन मंडल क्षेत्र में जंगली इलाकों का भ्रमण कर वहां आग की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान वे स्वयं जंगल में लगी आग को बुझाने जुट गए। उनके साथ सरगुजा वन मंडलाधिकारी पंकज कमल और बलरामपुर के वन मंडलाधिकारी विवेकानंद झा भी जंगल में लगी आग को बुझाते रहे। यह भी पढ़ें NH 45 Traffic Alert: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में ट्रेलर पलटने… May 10, 2026 Water Crisis Management: अब गर्मी में नहीं प्यासा रहेगा शहर;… May 10, 2026 फायर वाचर और चौकीदारों की मदद से अधिकारियों ने इलाके में लगी आग के बीच लाइन काट कर उस पर काबू पाया। सीसीएफ ने इस दौरान लुंड्रा क्षेत्र के दूरस्थ हाथी प्रभावित इलाकों का भी जायजा लिया और ग्रामीणों को महुआ एकत्र करने के दौरान सावधानी और सुरक्षा बरतने की सलाह दी और दिन ढलते ही घरों की ओर लौटने की समझाइश भी दी। Share