लुधियाना सिविल अस्पताल में दूसरे दिन भी पेयजल सप्लाई बंद देश By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 लुधियाना। सिविल अस्पताल में पेयजल आपूर्ति रविवार को भी ठप रही। इसकी वजह से मरीजों और उनके स्वजनों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। मरीजों को जहां पीने वाले पानी के लिए जूझना पड़ा, वहीं शौचालय जाने में भी काफी परेशानी हुई। कारण, शौचालयों में भी पानी नहीं आ रहा था। मरीजों को शौचालय जाने के लिए घरों से बाल्टी व बड़ी बोतलों में पानी लाना पड़ा। यह भी पढ़ें सदाशिवपेट में 400 साल पुरानी ऐतिहासिक पुष्करिणी: इतिहास,… Sep 6, 2026 Shivamogga School News: परीक्षा में कम नंबर आने पर शिक्षिका… Sep 5, 2026 दरअसल सिविल अस्पताल में शनिवार सुबह से पानी की सप्लाई ठप थी। टीबी विभाग की पानी की पाइपों की लीकेज को ठीक करने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने टंकी से पानी की सप्लाई को रोका था। इसके बाद से सिविल अस्पताल में भर्ती मरीजों के तीमारदारों और मदर एंड चाइल्ड अस्पताल में भर्ती मरीजों को पानी के लिए भटकना पड़ा। लोग दुकान से पानी की बोतलें खरीदकर लाने लगे। सुबह से दोपहर करीब तीन बजे तक अस्पताल में भर्ती मरीजों को ऐसे ही गुजारा करना पड़ा। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन को गलती का एहसास हुआ और फिर अस्पताल में पानी का टैंकर मंगवाया गया। हालांकि ये भी नाकाफी साबित हो रहे थे। Share