लुधियाना में सड़क हादसों में तीन लोग घायल पंजाब By Nayan Datt On Mar 26, 2022 लुधियाना। में सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। संबंधित थानों की पुलिस ने अब आरोपित वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। जालंधर बाइपास स्थित ड्यूक हौजरी के पास तेज रफ्तार कार ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिसके पीछे टकराने से माेटरसाइकिल सवार व्यक्ति घायल हो गया। अब थाना सलेम टाबरी पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें पंजाब में गैंगस्टरों का काल बनेगा AI! चेहरा देखते ही खुल… Apr 16, 2026 Drug Free Punjab: पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए आगे आए युवा… Apr 16, 2026 एएसआइ अमरीक सिंह ने बताया कि उसकी पहचान जालंधर के हरबंस नगर निवासी निपुण चेतू के रूप में हुई। पुलिस ने ताजपुर रोड के पाठक नगर निवासी कृष्ण देव की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 9 मार्च की दोपहर वो अपने मोटरसाइकिल पर जालंधर बाइपास से गांव भट्टियां की और जा रहा था। ड्यूक हौजरी के सामने आरोपित ने अपनी फोर्ड इको स्पोर्ट कार की अचानक ब्रेक लगा दिए। जीटी रोड पर तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे उस पर सवार दो लोग घायल हो गए। Share