लुधियाना में शराब तस्करी करते हुए महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार पंजाब By Nayan Datt On Feb 14, 2022 लुधियाना। में थाना माडल टाउन पुलिस ने दो जगहों पर कार्रवाई करते हुए महिला समेत दो शराब तस्करों काे गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 67 बोतल शराब बरामद हुई। उनके खिलाफ दो केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है। पहले मामले में पुलिस ने धक्का कालोनी इलाके में दबिश देकर एक महिला को 55 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया। एएसआइ दविंदर सिंह ने बताया कि उसकी पहचान धक्का कालोनी की गली नंबर 9 निवासी कमला के रूप में हुई। यह भी पढ़ें Bathinda Police Encounter: फिरौती मामले में बठिंडा पुलिस की… Jan 17, 2026 Punjab Weather Update: पंजाब में शीतलहर का कहर, 21 जनवरी तक… Jan 17, 2026 पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपित महिला अपने घर के बाहर चारपाई पर बैठ कर सरेआम शराब बेचने का काम कर रही है। सूचना के आधार पर वहां दबिश देकर उसे काबू कर लिया गया। दूसरे मामले में पुलिस ने माडल टाउन श्मशान घाट के पास की गई नाकाबंदी के दौरान स्कूटर सवार को 12 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया। एएसआइ सीता राम ने बताया कि उसकी पहचान बस्ती अब्दुल्ला पुर की गली नंबर 3 निवासी रेशम सिंह के रूप में हुई। आरोपित स्कूटर पर अपने ग्राहकों को शराब सप्लाई करने के लिए ज रहा था। Share