लिविंगस्टोन सबसे ज्यादा कमाई करने वाले विदेशी खिलाड़ी बने

बेंगलुरु | इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन ने रविवार को आईपीएल मेगा नीलामी के दूसरे दिन सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। रविवार की नीलामी के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई सुपर किंग्स, पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस में उनको लेकर दिलचस्प बोलियां लगती दिखाई दी। आखिरकार, पंजाब ने उन्हें 11.50 करोड़ रुपये की भारी कीमत पर हासिल किया। लिविंगस्टोन आईपीएल के पिछले सीजन में राजस्थान रॉयल्स के साथ थे और अब चल रही नीलामी में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं।

उन्होंने 2021 सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था। वह द हंड्रेड के पहले सीजन में बमिर्ंघम फीनिक्स के लिए खेलते हुए ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ थे।

वेस्ट इंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी ओडियन स्मिथ की सेवाओं के लिए तेजी से बोली लगाने के साथ पंजाब की बड़ी जीत जारी रही। भारत के खिलाफ वनडे में स्मिथ के बल्ले और गेंद से अच्छे प्रदर्शन ने लखनऊ सुपर जायंट्स का भी ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

इससे पहले, ह्यूग एडमीड्स की ओर से चारु शर्मा के नीलामीकर्ता के रूप में जारी रहने के साथ, दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज एडेन मार्करम पहले खिलाड़ी थे, जिसमें पंजाब और सनराइजर्स ने बोली लगाई थी।

मुंबई इंडियंस 2.4 करोड़ रुपये की बोली में शामिल हुई, लेकिन हैदराबाद ने मार्करम के लिए 2.6 करोड़ रुपये में अपने नाम कर लिया।

भारत के सीनियर टेस्ट बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे, जिन्होंने राजस्थान की कप्तानी की थी और अब राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की कप्तानी कर चुके हैं, उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने उनके बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये में आसानी से हासिल कर लिया, जबकि मंदीप सिंह को दिल्ली कैपिटल्स ने 1.10 करोड रुपये में लिया।

गुजरात एक उपयोगिता खिलाड़ियों की खरीद की होड़ में था, तेज ऑलराउंडर डोमिनिक ड्रेक्स और विजय शंकर को 1.10 करोड़ और 1.40 करोड़ के अलावा ऑफ स्पिनर जयंत यादव को 1.70 करोड़ में प्राप्त किया।

मुंबई ने हैदराबाद और राजस्थान को टक्कर देने के बावजूद दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला मार्को जेनसेन को वापस खरीदने की कोशिश की। लेकिन जब जेनसेन की कीमत 4 करोड़ रुपये से अधिक हो गई, तो मुंबई पीछे हट गई और हैदराबाद ने 4.2 करोड़ रुपये में सौदे को पक्का कर लिया।

शिवम दुबे के लिए लखनऊ और पंजाब से बोलियां लगाई। लेकिन चेन्नई ने 2.6 करोड़ रुपये में प्रवेश किया और अंत में 4 करोड़ रुपये में उनके साथ करार कर लिया। लखनऊ ने तब ऑफ स्पिनर के गौतम को 90 लाख रुपये में खरीदा था।

पहले दौर के अनसोल्ड खिलाड़ियों में डेविड मलान, मार्नस लाबुशेन, इयोन मोर्गन, सौरभ तिवारी, एरोन फिंच, चेतेश्वर पुजारा, जेम्स नीशम और क्रिस जॉर्डन शामिल हैं।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम कानूनी शर्तें     |     क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने की सुगबुगाहट     |     महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर     |     स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से चलेंगी ट्रेनें     |     अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल     |     80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासियों को दी बधाई     |     PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा, बताया देश का अपमान     |     CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला     |     4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब     |     15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें