लारा दत्ता की कोविड रिपोर्ट आई पॉजिटिव मनोरंजन By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 देश में कोरोना के केस जहां कम हो रहे हैं, वहीं बॉलीवुड से कोरोना अभी गया नहीं है। अब इसकी चपेट में एक्ट्रेस लारा दत्ता आ गई हैं। इसके साथ ही BMC ने एक्ट्रेस का घर भी सील कर दिया है। हालांकि अपनी कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी अभी तक एक्ट्रेस ने नहीं दी है। यह भी पढ़ें Jubin Nautiyal Wedding: डेढ़ साल पहले ही जुबिन नौटियाल ने… Apr 17, 2026 Vaazha 2 OTT Release Date: 7 दिन में 100 करोड़ कमाने वाली… Apr 16, 2026 लारा दत्ता के कोविड पॉजिटिव होने की खबर आते ही BMC ने तुरंत एक्शन लिया है। BMC ने लारा के घर के बाहर माइक्रो कंटेनमेंट जोन का पोस्टर लगा दिया है। साथ ही उनके घर को भी सील कर दिया है। परिवार में लारा ही कोरोना वायरस के चपेट में आई हैं। लारा बड़े पर्दे पर फिल्म ‘बेल बॉटम’ में नजर आई थीं। फिल्म में लारा दत्ता के साथ अक्षय कुमार, वाणी कपूर और हुमा कुरैशी भी लीड रोल में थे। इसके अलावा वह OTT प्रोजेक्ट ‘हिचक्स एंड हुकअप्स’, ‘हंड्रेड’ और ‘कौन बनेगा शिखरवती’ में नजर आई हैं। Share