रेलवे सेफ्टी आयुक्त ने किया विद्युतीकृत तीसरी लाइन का निरीक्षण, 120 की रफ्तार से दौड़ाई गई ट्रेन, जीएम भी रहे मौजूद

रेलवे के सेफ्टी आयुक्त ने तीसरी लाइन का निरीक्षण किया. नई लाइन में 120 की रफ्तार से ट्रेन दौड़ाई गई. इस दौरान आयुक्त ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए.

न्यामुद्दीन अली, अनूपपुर। रेलवे सेफ्टी आयुक्त एस.मित्रा ने निगौरा- अनूपपुर स्टेशन के बीच नई विद्युतीकृत तीसरीलाइन का निरीक्षण किया. तीसरीलाइन पर बिना किसी समस्या के सवारी और मालगाड़ियों का परिचालन हो इसके लिए 120 की रफ्तार से नई तीसरी लाइन में ट्रेन दौड़ाई गई. इस दौरान सेफ्टी आयुक्त ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्दश भी दिए.

दरअसल, दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे द्वारा विगत कुछ वर्षों में इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास से जुड़े कई कार्य तीव्र गति से किए जा रहे हैं. मंडल में नई रेललाइन, दोहरीलाइन, तीसरीलाइन और चौथीलाइन का कार्य भी व्यापक स्तर पर किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में पेण्ड्रारोड-अनूपपुर स्टेशनों के मध्य 50.10 किमी विद्युतीकृत तीसरीलाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है. जिसके अंतर्गत निगौरा-अनूपपुर स्टेशन के बीच 22.50 किमी विद्युतीकृत नई तीसरीलाइन का कार्य पूरा कर लिया गया है.

वहीं इस लाइन का निरीक्षण करने एसई सर्कल के रेलवे सेफ्टी आयुक्त एस.मित्रा, जनरल मैनेजर बिलासपुर जोन आलोक सहाय अपने दल के साथ विशेष गाड़ी से निगौरा पहुंचे. निगौरा स्टेशन में निरीक्षण करने के बाद उन्होंने नई लाइन का मोटर ट्रॉली निरीक्षण और आब्जर्वेशन कार के साथ स्पीड ट्रायल भी किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने इंटरलाकिंग के साथ ही साथ परिचालन और संरक्षा से जुडे सभी पहलुओं का गहन अध्ययन किया और अधिकारियों के साथ चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए.

बता दें कि रेलवे सेफ्टी आयुक्त से अनुमति के बाद इस तीहरीकरण लाइन पर गाड़ियों का परिचालन शुरू होगा. इस लाइन के शुरू होने से ट्रेनों के परिचालन में गतिशीलता आएगी. साथ ही ट्रेन विलंब नहीं होगी. ट्रेनों को सिग्लन मिलने में आसानी होगी.

Read more- Health Minry Deploys an Expert Team to Kerala to Take Stock of Zika Virus

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस में छिपा था आरोपी     |     US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैनिकों की हुई थी मौत     |     Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया किनारा     |     BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नवजात को मिला जीवनदान     |     Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने बाइक की EMI के लिए उतारा मौत के घाट     |     Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्पण केंद्र; 41 टन कपड़े जमा     |     UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौरान की घोषणा     |     Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के बीच डेली सर्विस     |     Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पति और देवर समेत 3 गिरफ्तार     |     UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव; 34 अफसरों के तबादले     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें