रूस से 47 फीसद तक कम हथियार आयात कर रहा भारत

पिछले पांच सालों में भारत से रूस से हथियार खरीद में कमी कर दी है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट ने अपने एक रिपोर्ट में बताया है कि रूस से हथियारों के आयात में 47 फीसद की गिरावट आई है क्योंकि भारत अपने हथियार आपूर्ति के आधार में विविधता लाने की कोशिश कर रहा है। भारत विदेशी हथियारों का दुनिया का सबसे बड़ा खरीदार बना हुआ है। हालांकि पिछले पांच सालों में भारत ने विदेशी आपूर्तिकर्ताओं पर निर्भरता कम की है। रिपोर्ट में बताया गया है कि 2012-16 और 2017-21 के बीच आयात में 21 फीसद की कमी आई है। स्टडी में कहा गया है कि 2012-16 और 2017-21 दौरान रूस भारत को प्रमुख हथियारों का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता था। लेकिन रूसी हथियारों के भारत के आयात में दो अवधियों के बीच 47 फीसद की गिरावट आई क्योंकि रूसी हथियारों के कई बड़े कार्यक्रम बंद हो गए।

रूसी हथियारों में कमी का मतलब यह भी है कि फ्रांस से भारतीय आयात में बढ़ोतरी हुई है। मुख्य रूप से राफेल लड़ाकू जेट सौदे के कारण, भारतीय वायुसेना के लिए टैंक-रोधी निर्देशित मिसाइलों और युद्ध सामग्री की आपूर्ति के लिए अनुबंध किए हैं। फ्रांस से भारत का हथियारों का आयात दस गुना से अधिक बढ़ गया जिसके कारण फ्रांस 2017-21 में भारत का दूसरा सबसे बड़ा हथियार आपूर्तिकर्ता बन गया। फ्रांस को भारत के लिए एक विश्वसनीय हथियार आपूर्तिकर्ता के रूप में देखा गया है क्योंकि दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंध बढ़ रहे हैं। भारत ने पिछले कुछ सालों में रूस के साथ कई बड़े अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए हैं जिसमें S-400 एयर डिफेंस सिस्टम और नौसेना के लिए युद्धपोत के सौदे शामिल हैं। हालांकि कुछ बड़े सौदे स्थगित भी किए हैं। इनमें लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर, कम दूरी की वायु रक्षा प्रणाली और अतिरिक्त लड़ाकू जेट खरीदने की योजना शामिल है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     MPSC ड्रग इंस्पेक्टर पेपर लीक: मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच तेज, 7वीं रैंकर ऋतुजा पाटील से पूछताछ     |     Khunti Murder Case: खूंटी में 8 महीने की गर्भवती प्रेमिका की हत्या कर जंगल में फेंका शव, आरोपी प्रेमी सागर ओड़ेया गिरफ्तार     |     Varanasi Shreya Murder Case: 20 दिन बाद पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी विवेक चौबे गिरफ्तार, पैर में लगी गोली     |     Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 30 साल पुरानी 5 मंजिला PG इमारत ढही, 6 छात्रों की मौत; मकान मालिक की लापरवाही उजागर     |     Delhi News: सत्य निकेतन PG हादसे में मकान मालिकों पर कसेगा शिकंजा, स्निफर डॉग्स की मदद से NDRF का सर्च ऑपरेशन जारी     |     अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम     |     जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण     |     धमतरी में चंगाई सभा को लेकर भारी बवाल, ASP डीसी पटेल ने संभाला मोर्चा; दोनों पक्षों से पूछताछ जारी     |     रीवा के संजय गांधी अस्पताल की बड़ी लापरवाही: जिंदा मरीज को घोषित किया मृत, शव सुपुर्द करते ही चलने लगीं सांसें     |     Morena Heavy Rain: मुरैना में फूटा भैंसोरा तालाब, सैकड़ों बीघा फसलें डूबीं; रीझौनी पुल पर चढ़ा सोन नदी का पानी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें