रूस-यूक्रेन जंग के बीच जेलेंस्की की पत्नी का पुतिन पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘न हार मानेंगे, न हथियार डालेंगे’

Russia-Ukraine War: यूक्रेन की फर्स्ट लेडी ने लिखा है कि 24 फरवरी को हम सभी रूस के हमले के साथ जाग गए. टैंकों ने यूक्रेन की सीमा को पार किया. विमानों ने हमारे हवाई क्षेत्र में प्रवेश किया.

Russia-Ukraine War: यूक्रेन की फर्स्ट लेडी यानी राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की की पत्नी ओलेना जेलेंस्का ने मंगलवार को क्रेमलिन की ओर से बच्चों सहित नगरिकों की सामूहिक हत्या की निंदा की. उन्होंने रूस के हमले को लेकर वैश्विक मीडिया को एक भावुक खुला पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि रूस की ओर से यूक्रेन पर किए गए हमले पर भरोसा करना असंभव था.

फर्स्ट लेडी ने लिखा है, “24 फरवरी को हम सभी रूस के हमले के साथ जाग गए. टैंकों ने यूक्रेन की सीमा को पार किया. विमानों ने हमारे हवाई क्षेत्र में प्रवेश किया. मिसाइलों ने हमारे शहरों को घेर लिया. रूस इसे ‘विशेष अभियान’ कहता है, जबकि असल में ये यूक्रेनी नागरिकों की हत्या है.”

‘आठ साल की एलिस सड़कों पर मर गई’

यूक्रेन की फर्स्ट लेडी ओलेना ने खुले पत्र में बच्चों की मौत को सबसे भयानक और विनाशकारी बताया है. उन्होंने पत्र में लिखा है, “आठ साल की एलिस, ओखतिरका (Okhtyrka) की सड़कों पर मर गई, जबकि उसके दादा ने उसे बचाने की कोशिश की. इसी प्रकार कीव की पोलीना अपने माता-पिता के साथ गोलीबारी में मर गई.” उन्होंने आगे लिखा है, “14 साल के आर्सेनी के सिर में मलबे से चोट लगी और फिर उसकी मौत हो गई क्योंकि आग ज्यादा फैलने के कारण समय पर उसे एम्बुलेंस नहीं मिल सकी.”

निर्दोष नागरिकों के नरसंहार का आरोप

उन्होंने लिखा है, “रूस कहता है कि वो नागरिकों के खिलाफ युद्ध नहीं छेड़ रहा है, मैं उन नागरिकों की हत्या में पहले इन मारे गए बच्चों के नाम पुकारती हूं.” फर्स्ट लेडी ने अपने खुले पत्र को ‘यूक्रेन से गवाही’ नाम दिया है. उन्होंने खुला पत्र जारी कर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर यूक्रेन के निर्दोष नागरिकों के नरसंहार का आरोप लगाया है. इसमें प्रथम महिला ने कहा है, ‘यूक्रेन के लोग कभी हार नहीं मानेंगे, हथियार नहीं डालेंगे.’

फर्स्ट लेडी ने अपने पत्र में नागरिकों की पीड़ा का जिक्र किया है क्योंकि रूस के हमले से लाखों लोग बेघर हो गए हैं या इस हमले से बचने के लिए अपना देश छोड़ पड़ोसी देशों में शरण ले ली है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Chhindwara Political Drama: पार्षद ने कमिश्नर को दी गंदे पानी की बोतल और कहा- ‘इसे पीकर देखिए’, निगम दफ्तर में टेबल पर बैठकर दिया धरना     |     HoFF Appointment Controversy: सीनियर को छोड़ जूनियर को कैसे बना दिया हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स? CAT ने सरकार से मांगा जवाब     |     Ujjain Acid Attack Update: उज्जैन तेजाब कांड में नया मोड़, CCTV फुटेज ने बदली पूरी कहानी; अब घायल युवक पर ही गहराया संदेह     |     MP Board 10th 12th Result 2026: बस कुछ घंटों का इंतजार! सीएम मोहन यादव जारी करेंगे एमपी बोर्ड का रिजल्ट, यहाँ देखें डायरेक्ट लिंक     |     Indore Blind Murder: ‘दोस्त की वजह से सपने में आते थे भूत…’, इंदौर में साथी मजदूर की पत्थर से कुचलकर हत्या; पुलिस ने ऐसे किया खुलासा     |     Eggshells Reuse Tips: अंडे के छिलके फेंकने की गलती न करें! गार्डनिंग से लेकर स्किनकेयर तक, जानें इनके 5 जादुई इस्तेमाल     |     Baisakhi 2026: आज देशभर में मनाई जा रही है बैसाखी, जानें क्यों खास है यह दिन और क्या है इसे मनाने की पौराणिक परंपरा     |     Meta AI Update: क्या 3D AI Clone लेगा मार्क जुकरबर्ग की जगह? मेटा की इस बड़ी तैयारी से टेक जगत में मची खलबली     |     Hormuz Blockade Impact: होर्मुज की नाकेबंदी से पस्त होगा ईरान! हर दिन 40 हजार करोड़ के नुकसान का अनुमान; जानें पूरी रिपोर्ट     |     Hormuz Crisis: होर्मुज पर अब ट्रंप और जिनपिंग आमने-सामने, चीन की अमेरिका को दो टूक- हमारे मामलों में दखल बर्दाश्त नहीं     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें