रूस के हमले के बाद यूक्रेन से सब-कुछ छोड़कर भागने को विवश हुए लोग, हर किसी के पास है दर्दभरी दास्तां 

बुखारेस्ट । यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच लोग अपना सबकुछ छोड़कर जान बचाने के लिए भागते नजर आ रहे हैं। जो लोग देश छोड़कर भाग रहे हैं, उनके पास केवल जरूरी दस्तावेज और पालतू पशु ही दिखाई दे रहे हैं। लोगों को जरूरी सामान तक साथ लेने का समय नहीं मिला। लीना नेस्तेरोवा 24 फरवरी की सुबह 5 बजकर 34 मिनट के उस पलको याद कर सिहर उठती हैं, जब यूक्रेन की राजधानी कीव पर पहला हमला हुआ था।
नेस्तेरोवा ने बताया हमले के बारे में पता चलते ही उन्होंने अपनी बेटी, कुत्ते और सभी दस्तावेजों को उठाया और कुछेक कपड़े पीठ पर लादकर कीव से निकल पड़ीं। यह सबकुछ बताते हुए उनके चेहरे पर खौफ साफ नजर आ रहा था। नेस्तेरोवा ने कहा, हमने अपना सबकुछ वहीं छोड़ दिया। हमारे पास कपड़े नहीं है। हम नहीं जानते कि आगे क्या होने वाला है। नेस्तेरोवा की 18 वर्षीय बेटी मार्गो भी रोमानिया के सीमावर्ती सीरेत शहर में इस शरणार्थी शिविर में उनके साथ बैठी हुई है।
जेनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र से संबंधित प्रवास संगठन के अनुसारदस दिन से जारी रूस के हमलों के बाद से अब तक लगभग 14 लाख 50 हजार लोग यूक्रेन छोड़ चुके हैं। इनमें से ज्यादातर यूक्रेन के पड़ोसी यूरोपीय देश पोलैंड और अन्य देशों में आए हैं। यूरोपीय यूनिनय ने उन्हें अस्थाई सुरक्षा और आवासीय अनुमति प्रदान की है। संयुक्त राष्ट्र ने अनुमान जताया है कि यूक्रेन से 40 लाख शरणार्थी दूसरे स्थानों पर जा सकते हैं, जिससे इस सदी का सबसे बड़ा शरणार्थी संकट खड़ा हो सकता है।
इरीना बोगोवचुक दक्षिण यूक्रेन के चेर्नेवस्ती से आई हैं। वह अपनी गोद में सो रही बच्ची को थपथपाते हुए कहती हैं, मैं अपनी बेटी को साथ लाई हूं। मुझे उम्मीद है कि सब ठीक हो जाएगा। बोगोवचुक अपने साथ एक पर्स लाई हैं, जिसमें एक फोटो फ्रेम है। इस फोटो फ्रेम में उनकी बेटी के 10वें जन्मदिन की एक तस्वीर और उनके पति की तस्वीर है। उनके पति यूक्रेन में ही हैं, क्योंकि यूक्रेन के सैनिकों को देश से बाहर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। बोगोवचुक कहती हैं, मुझे उनकी बहुत याद आ रही है। यह कहते हुए वह फूट-फूटकर रोने लगती हैं। लुडमिला नदजेमास्का यूक्रेन की राजधानी कीव से हंगरी पहुंची हैं। हंगरी की सीमा पर तिसजाबेक्स के एक शिविर में उन्होंने कहा वह इससे भी बुरे हालात झेलने के लिए तैयार हैं। वह कहती हैं, मैं वापस जाना चाहती हूं। लेकिन मेरी प्राथमिकता मेरा परिवार और पालतू पशु हैं। इसके अलावा भी इन शिविरों में अनेक लोग शरण हुए हैं। हर व्यक्ति के पास एक दर्दभरी दास्तां हैं और हर कोई जल्द ही सबकुछ ठीक होने की प्रार्थना कर रहा है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में दुकान में लग गई भीषण आग, पड़ोसी की सूचना पर मचा हड़कंप; लाखों का नुकसान, जांच में जुटी पुलिस     |     Nuh Crime News: नूंह में विवाहिता के साथ ससुराल पक्ष की बर्बरता, नशीला पदार्थ पिलाकर बाल काटने का आरोप; 5 के खिलाफ FIR दर्ज     |     Karnal Police News: करनाल में एसपी का सख्त एक्शन, लापरवाही के आरोप में 6 पुलिसकर्मी निलंबित; विभागीय जांच के आदेश     |     CM Nayab Saini on Women Empowerment: महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता हमारी प्राथमिकता—मुख्यमंत्री नायब सैनी; सिरसा में राज्य स्तरीय कार्यक्रम की मुख्य बातें     |     Haryana Women’s Day 2026: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महिलाओं के लिए की बड़ी घोषणाएं, पेंशन और स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा सीधा लाभ     |     Jind Factory Blast Update: जींद हादसे के पीड़ितों के लिए हरियाणा सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान, मुख्यमंत्री ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश     |     जालंधर में विजिलेंस का बड़ा धमाका! पुलिस अधिकारी रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार; महकमे में मचा हड़कंप, देखें कैसे बिछाया गया जाल     |     Haryana Cabinet Meeting 2026: 24 मार्च को होगी हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक, सीएम नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में लिए जाएंगे बड़े फैसले     |     “महिलाओं के लिफाफों से निकाल लिए 51 हजार!” विधानसभा में प्रताप बाजवा का मान सरकार पर तीखा हमला; शगुन स्कीम को लेकर मचा भारी बवाल     |     “सुरक्षित नहीं रहा लोकतंत्र का मंदिर!” विधानसभा के बाहर पंजाब सरकार पर बरसे प्रताप सिंह बाजवा; कानून-व्यवस्था और सुरक्षा चूक पर दागे तीखे सवाल     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें