रूसी सैनिकों के भीषण हमले में मारियुपोल की 80 फीसदी रिहायशी इमारतें तबाह 

मारियुपोल । रूस की सेना ने जंग के 25वें दिन यूक्रेन के बंदरगाह शहर मारियुपोल में अब तक का सबसे भीषण हमला किया है। रूसी सैनिकों के भीषण हमले में शहर की 80 फीसदी रिहायशी इमारतें तबाह हो गई हैं। हर तरफ रूसी टैंक नजर आ रहे हैं। मारियुपोल में अभी भी 3 लाख लोग फंसे हुए हैं और उनके पास न खाना है और न पानी बचा है। शहर में दवाइयां भी खत्‍म हो गई हैं और रूसी सैनिकों ने शहर को चारो ओर से घेर लिया है।
शहर के मेयर का आरोप है कि स्‍थानीय लोगों को जबरन रूस जाने के लिए बाध्‍य किया जा रहा है। मेयर ने बताया कि कई बर्बाद हो चुकी इमारतों के बेसमेंट में लोग फंसे हुए हैं और उन्‍हें निकालने का काम अब ठप हो गया है। उन्‍होंने बताया कि रूस मानवीय मदद देने पर रोक लगा रहा है। उन्‍होंने कहा सड़कों पर भीषण लड़ाई चल रही है और हर तरफ रूसी टैंक नजर आ रहे हैं। मारियुपोल के मेयर ने बताया कि रूसी सेना तोपों से गोले बरसा रही है और हर तरह के हथियारों का इस्‍तेमाल इस शहर पर किया जा रहा है।
मेयर ने कहा यूक्रेन की सेना अपनी जगह पर बने रहने का प्रयास कर रही है, लेकिन दुखद बात यह है कि दुश्‍मन के सैनिकों की संख्‍या हमसे बहुत ज्‍यादा है। मारियुपोल सिटी काउंसिल की ओर से जारी ताजा बयान में कहा गया है कि हजारों की तादाद में स्‍थानीय लोगों को उनकी मर्जी के बिना ही रूसी इलाके में बने कैंप में ले जाया जा रहा है। इन कैंपों में यूक्रेनी नागरिकों के फोन और दस्‍तावेज चेक किए जा रहे हैं। सड़कों पर लाशें पड़ी सड़ रही हैं लेकिन उन्‍हें उठाने वाला कोई नहीं है। यूक्रेन की सेना रोटेशन के आधार पर लोगों को खाना मुहैया करा रही है।
रूसी हमले को देखकर पुराने लोगों को द्वितीय विश्‍वयुद्ध की याद आ रही है। इसी इलाके में नाजी सेना ने बलपूर्वक लोगों को पकड़ लिया था। मारियुपोल में रूसी हमले से पैदा तबाही का मंजर बयां करते हुए एक पुलिस अधिकारी ने अमेरिका और फ्रांस से मदद की गुहार लगायी है और यूक्रेन को अपनी अत्‍याधुनिक वायु रक्षा प्रणाली उपलब्ध कराने का उनसे अनुरोध किया है। मलबे में तब्दील हो चुके मारियुपोल शहर के पुलिस अधिकारी मिशेल वर्शनिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों से कहा है कि उन्होंने मदद का आश्वासन दिया था लेकिन उसे जो मिला है, वह मदद तो नहीं है। वीडियो में दोनों ही नेताओं से अपील की गई है कि वे वहां के नागरिकों की जान बचा लें। अधिकारी ने शुक्रवार को जारी वीडियो में रूसी भाषा में कहा है बच्चे और बुजुर्ग भी मर रहे हैं। पूरा शहर तबाह हो चुका है।
वर्शनिन ने कहा आपने वादा किया था कि आप मदद करेंगे। हमें वह मदद कीजिए। बाइडन और मैक्रों, आप बड़े नेता हैं। इस युद्ध को समाप्त कराने के लिए खड़े होइए। उन्होंने कहा मारियुपोल की हालत सीरिया के अलेप्पो शहर की तरह हो गई है, जो 2016 में गृहयुद्ध के दौरान तबाह हो गया था।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम     |     जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण     |     धमतरी में चंगाई सभा को लेकर भारी बवाल, ASP डीसी पटेल ने संभाला मोर्चा; दोनों पक्षों से पूछताछ जारी     |     रीवा के संजय गांधी अस्पताल की बड़ी लापरवाही: जिंदा मरीज को घोषित किया मृत, शव सुपुर्द करते ही चलने लगीं सांसें     |     Morena Heavy Rain: मुरैना में फूटा भैंसोरा तालाब, सैकड़ों बीघा फसलें डूबीं; रीझौनी पुल पर चढ़ा सोन नदी का पानी     |     Gwalior Love Story: बिना मोबाइल 5 ट्रेनें बदलकर 1020 KM दूर प्रेमी के पास ग्वालियर पहुंची झारखंड की युवती, आर्य समाज में रचाई शादी     |     Chhatarpur District Hospital: खून न मिलने से आदिवासी प्रसूता और नवजात की मौत, अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप     |     Shahdol Tiger Poaching: बाघों का अंतरराष्ट्रीय शिकारी शेरू पारधी शहडोल से गिरफ्तार, चीन और म्यांमार तक फैले थे तस्करी के तार     |     Sagar Hooch Tragedy: बंडा में जहरीली शराब से कोहराम, अब तक 16 की मौत की आशंका; कांग्रेस ने जाम किया सागर-कानपुर मार्ग     |     Bittu Tabahi Ajnar River: आनंद महिंद्रा और CM मोहन यादव ने की तारीफ, अब अजनार बचाओ समिति ने खोला मोर्चा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें