रीवा लोकायुक्त की टीम ने पटवारी को 15 हजार रुपये की रिश्‍वत लेते हुए पकड़ा

रीवा।   संभाग के सिंगरौली जिले में लोकायुक्त रीवा द्वारा एक पटवारी को भूमि का नामांतरण करने के लिए 15 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है। उक्त रिश्वत की राशि स्थानीय पत्रकार द्वारा दी जा रही थी। कार्रवाई पूरी हो जाने के बाद पटवारी को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। बताया गया है कि रिश्‍वत भूमि के नामांतरण के लिए मांगी गई थी जिसकी शिकायत लोकायुक्‍त कार्यालय में की गई थी।

क्या है मामला :

लोकायुक्त कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर पटवारी को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है जिसकी शिकायत पत्रकार जितेंद्र कुमार तिवारी निवासी ग्राम करई तहसील सरई जिला सिंगरौली द्वारा की गई थी। शिकायत में बताया गया था कि पटवारी अनुभव त्रिपाठी पुत्र राजेंद्र कुमार त्रिपाठी 30 वर्ष पटवारी हल्का पिड़रा तहसील सरई जिला सिंगरौली, निवासी चिरहुला कालोनी रीवा द्वारा विक्रीत 28 भूमियों का नामांतरण करने के लिए 56 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही थी। जिसकी पहली किस्त 15 हजार रुपये पटवारी द्वारा ग्राम पीपरखांड स्थित शासकीय जमीन पर ली जा रही थी उसी समय लोकायुक्त रीवा द्वारा उसे रंगे हाथ पकड़ लिया गया है।

टीम में ये रहे शामिल :

उक्त शिकायत को गंभीरता से लेते हुए लोकायुक्त एसपी गोपाल धाकड़ द्वारा शिकायत की जांच कराई गई शिकायत जांच कराने पर शिकायत सही एवं प्रमाणित आएगी जिस पर निरीक्षक जियाउल हक व उप निरीक्षक रितुका शुक्ला के नेतृत्व में 15 सदस्यीय टीम का गठन कर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया था उक्त टीम द्वारा सोमवार के दिन तो बाहर उक्त कार्रवाई की गई है।

पटवारी को रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है उसके विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर मामले की विवेचना में लिया गया है! कार्रवाई पूरी हो जाने के बाद पटवारी को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

गोपाल धाकड़, एसपी, लोकायुक्त

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     West Bengal News: बंगाल में 1 जून से महिलाओं को मिलेंगे ₹3000, शुभेंदु सरकार का ‘अन्नपूर्णा भंडार’ पर बड़ा फैसला     |     पीएम मोदी का वडोदरा से संबोधन: ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपनाएं और सोने की खरीदारी टालें, जानें क्या है वजह     |     Mira Bhayandar News: काशीमीरा में शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाने पर बवाल, सरनाईक और मेहता आमने-सामने     |     BRICS Meeting Delhi: दिल्ली में जुटेगा BRICS, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर होगी चर्चा     |     Rewa News: तिलक के दौरान दूल्हे के अफेयर का खुलासा, शादी से मना करने पर लड़की पक्ष को दौड़ा-दौड़कर पीटा     |     Secunderabad News: बीटेक छात्र यवन की हत्या का खुलासा, लड़की के पिता-भाई समेत 10 आरोपी गिरफ्तार     |     UP BJP Meeting Lucknow: 2027 चुनाव का रोडमैप तैयार करेगी BJP, लखनऊ में 98 जिलाध्यक्षों की बड़ी बैठक     |     Katihar Crime News: कटिहार में मानवता शर्मसार, नाबालिगों को खूंटे से बांधकर पीटा, सिर मुंडवाकर जबरन कराई शादी     |     Jamshedpur Triple Murder: जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने पत्नी और दो बच्चों को उतारा मौत के घाट     |     Patna News: पटना के ‘एटीएम वाले सैलून’ पर बैंक का एक्शन, वायरल वीडियो के बाद हटाया गया SBI का बोर्ड     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें