रायसेन। सिलवानी तहसील के एक गांव में शुक्रवार की रात शराब और रंग को लेकर सामुदायिक उपद्रव की सूचना है। यहां स्थिति तनावपूर्ण बताई जा रही है। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के पहुंचने की भी बात कही गई है। हालांकि, इस बारे में अभी आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है।
मिल रही सूचनाओं के अनुसार सिलवानी तहसील की चंदपुर पंचायत के खमरिया में शराब और रंग डालने को लेकर विवाद शुरु हुआ। देखते ही देखते दोनो पक्षों के लोग एकत्रित हो गए और यह समुदायों के बीच संघर्ष में बदल गया।
पुलिस पर भी हमलाबताया गया है कि उपद्रव की सूचना पर पुलिस पहुंची तो पुलिस पर भी ग्रामीणों ने हमला कर दिया। मिल रही जानकारी के अनुसार कोई एक दर्जन लोग घायल हुए हैं, जिन्हे इलाज के लिए सिलवानी भेजा गया है। सूचनाओं के अनुसार पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी यहां पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक स्थिति तनावपूर्ण, लेकिन नियंत्रण में बताई गई है।
घटना के संबंध में सामने आ रही जानकारी के अनुसार गांव में रात में कई घंटे तक भयंकर उपद्रव चलता रहा। दोनो समुदायों के लोग पूरी तरह आक्रामक थे। जमकर हथियारों का उपयोग हुआ और गोलियां भी चलीं। वाहनों और मकानों में आगजनी से लेकर यहां कई तरह के उत्पात चलते रहे।
मौत और करीब चार दर्जन हुए घायल
इस उपद्रव के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना उपलब्ध नहीं है। अलग—अलग सूत्र उपद्रव में एक से दो लोगों की मौत और करीब चार दर्जन घायलों की सूचना दे रहे हैं। घायलों को अलग—अलग स्थानों पर इलाज के लिए भेजा जा चुका है।
पुलिस—प्रशासन पूरी तरह मुस्तैदपुलिस—प्रशासन घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए रात से ही पूरी तरह मुस्तैद बना हुआ है। यहां भारी पुलिस बल मौजूद है और स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। जिले के वरिष्ठ अधिकारी रात से ही स्वयं मौजूद रहकर पुलिस बल को निर्देशित करते हुए स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे हुए हैं।
तोडे जा रहे उपद्रवियों के घर: इंटरनेट बंद: मुख्यमंत्री पहुंचे घायलों को देखनेगांव में उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस—प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। आरोपियों के मकान तोड़े जाने की जानकारी मिल रही है।
आसपास के क्षेत्रों में तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई है। इसके अलावा इंटरनेट सेवा को भी पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।
इधर, शनिवार की दोपहर घायलों का हाल जानने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल के हमीदिया अस्पताल पहुंचे। घायलों को भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भर्ती घायलों से बातचीत कर परिजनों से भी भेंट की। उन्होंने कहा है कि घटना के आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। उपद्रव में 38 लोगों को गंभीर चोट आई है। 6 की हालत नाजुक है। 32 घायलों को भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें 13 साल की लड़की भी शामिल है। घायलों के इलाज के लिए डॉक्टरों की विशेष टीम लगाई गई है।