रायपुर में आनलाइन चाकू मंगाने वालों की पुलिस कर रही है जांच छत्तीसगढ़ By Nayan Datt On Feb 26, 2022 रायपुर । एक तरफ शहर में पुलिस ने चाकू बाजों के खिलाफ विशेष अभियान चला कर रखा है। आनलाइन साइड्स के जरिए अब तक मंगवाए गए लगभग एक हजार अलग-अलग चाकूओं को जब्त किया गया है। इसके बाद भी दो माह में रायपुर में अलग-अलग व्यक्तियों द्वारा विगत दो माह में 58 आनलाइन लाइन आर्डर कर धारदार, बटनदार व अन्य किस्म के चाकू मंगवाए गए। इसमें ज्यादातर 16 से 25 वर्ष के युवक हैं। पुलिस ने सब को बुलाकर समझाइस दी और चाकू जब्त किया। यह भी पढ़ें बिलासपुर के सीपत में 24 लाख की चिटफंड ठगी का खुलासा: 6 साल… Nov 13, 2026 नारायणपुर और खैरागढ़ में जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियां तेज,… Nov 13, 2026 आनलाइन साइटों से मांगी गई जानकारी आनलाइन शापिंग साइट्स जैसे फ्लिप्कार्ट, स्नैपडील, अमेजान, शापक्लूज एवं मीशो सहित अन्य शापिंग साइट से धारदार व घातक चाकू मंगाने वालों पर नजर रखी जा रही। पुलिस चाकू मंगवाने वालों की जानकारी कंपनी से अपने पास रखती है। इसके बाद बताए गए पते पर जाकर चाकू जब्त किया जाता है। इसके कई नाबालिग हैं जिनके स्वजनों को इसकी जानकारी तक नहीं रहती। Share