रामपुर शराब दुकान के सामने से हटाया गया कब्जा

कोरबा । जिला प्रशासन, नगर निगम, पुलिस विभाग व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने रामपुर शराब दुकान के सामने किए गए अतिक्रमण को पुनः हटाया। इसके साथ ही अतिक्रमणकारियों को हिदायत दी कि पुनः अतिक्रमण न करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बाल्को मार्ग पर स्थित रामपुर देशी शराब दुकान के सामने सड़क किनारे शासकीय जमीन पर कब्जा करते हुए दुकानें बना चखना बेचने के साथ ही पोल्ट्री फार्म भी अवैध रूप से चलाया जा रहा था। मुख्य मार्ग पर चखना दुकानों द्वारा काफी मात्रा में डिस्पोजल समेत अन्य कचरा फैलाया जा रहा था, इस पर कार्रवाई करते हुए 11 व 23 फरवरी को जिला प्रशासन व नगर निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए अतिक्रमणों को हटाया गया था, किंतु इस बीच पुनः अतिक्रमणकारियों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया। इस पर संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर रानू साहू ने इन अतिक्रमणों को हटाने तथा भविष्य में पुनः अतिक्रमण न होने के निर्देश दिए। एसडीएम हरिशंकर पैकरा, तहसीलदार पंचराम सलामे, सुरेश साहू, सहायक आयुक्त आबकारी जीएस नुरूटी, सहायक जिला आबकारी अधिकारी राकेश राठौर, निगम के अतिक्रमण दस्ता प्रभारी योगेश राठौर व अतिक्रमण दस्ते की टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। जेसीबी के माध्यम से अतिक्रमण हटाकर स्थल को मुक्त कराया। आयुक्त प्रभाकर पांडेय ने मैदानी अधिकारी कर्मचारियों से कहा कि अपने कार्य स्थलों में अतिक्रमण पर नजर रखें तथा जहां कहीं भी अतिक्रमण, अवैध कब्जा दिखे, उसकी सूचना अतिक्रमण दस्ते को दें। साथ ही कहीं पर भी नया अतिक्रमण न होने दें।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Delhi High Court: रेखा गुप्ता पर हमले के आरोपियों को झटका, ट्रायल पर रोक लगाने से हाईकोर्ट का इनकार; पूछा- ‘दिल्ली में क्या कर रहे थे?’     |     MP News: शिवपुरी में मंत्री के बेटे की थार ने 5 लोगों को रौंदा, हादसे के बाद बोला- सायरन बजाया था, सामने से हटे क्यों नहीं?     |     Harivansh Narayan Singh: हरिवंश का दोबारा राज्यसभा उपसभापति बनना तय, कल सदन में आएगा सर्वसम्मति का प्रस्ताव     |     Women’s Reservation: ‘OBC कोटा और जाति जनगणना के बिना सब अधूरा’, प्रियंका गांधी ने महिला आरक्षण पर सरकार को घेरा     |     Delimitation 2026: दक्षिण में सीटें औसत से ज्यादा बढ़ेंगी, संसद में अमित शाह ने समझाया परिसीमन का पूरा गणित     |     लातूर में शर्मनाक! शराब के नशे में धुत टीचर ने सिगरेट पीते हुए जांची बच्चों की कॉपियां, वीडियो सामने आने के बाद सस्पेंड     |     पंजाब में गैंगस्टरों का काल बनेगा AI! चेहरा देखते ही खुल जाएगी अपराधियों की कुंडली, पंजाब पुलिस का नया ‘डिजिटल वार’ शुरू     |     नांदेड़ में भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा: स्कूल से घर लौट रहे 4 बच्चे नाले में डूबे, चारों के शव बरामद     |     ‘परिसीमन पर राज्यों के साथ भेदभाव नहीं होगा’, संसद में प्रधानमंत्री मोदी ने दी गारंटी; दक्षिण भारतीय राज्यों की चिंताओं पर दिया बड़ा बयान     |     दिल्ली एयरपोर्ट पर दो विमानों के बीच टक्कर: स्पाइसजेट और अकासा एयर के विंग्स आपस में टकराए, बाल-बाल बचे यात्री     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें