राजस्थान सड़क दुर्घटना: पीएम मोदी ने जताई संवेदना देश By Nayan Datt On Feb 21, 2022 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के कोटा में सड़क हादसे में मारे गये लोगों के परिजनों के प्रति सोमवार को गहरी संवेदना व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा ‘‘ राजस्थान में हुआ सड़क हादसा बेहद दु:खद है। मैं इस हादसे में मारे गये लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं । ईश्वर उन सभी को इस बड़े दु:ख को सहने की क्षमता दे।” यह भी पढ़ें Political News: मंत्री और मुख्यमंत्रियों के लिए सख्त कानून… Jul 12, 2026 अजब-गजब: बारिश के लिए आंध्र प्रदेश में हुआ अनोखा अनुष्ठान,… Jul 11, 2026 उन्होंने हादसे में मारे गये लोगों में से प्रत्येक को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत फंड से दो दो लाख और घायलों को 50 -50 हजार की राशि दिये जाने की घोषणा की है। गौरतलब है कि रविवार को शादी कर लौट रहे बारातियों से भरी एक कार राजस्थान के कोटा में चंबल नदी में जा गिरी थी। इस हादसे में दूल्हे की भी मौत हो गयी थी। Share