रवींद्र जडेजा की प्लेइंग इलेवन में वापसी तय खेल By Nayan Datt On Feb 24, 2022 भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज लखनऊ में खेला जाएगा। इसके बाद दो मैच 26 और 27 फरवरी को धर्मशाला में खेले जाएंगे। पहले टी20 में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन पर सबकी नजरें हैं। यह भी पढ़ें Hardik Pandya Injury Update: फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद… Jun 10, 2026 Team India News: आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे से बाहर हुए मोहम्मद… Jun 9, 2026 भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार आज लखनऊ में खेला जाएगा। इसके बाद दो मैच 26 और 27 फरवरी को धर्मशाला में खेले जाएंगे। पहले टी20 में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन पर सबकी नजरें हैं। न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार दो टी20 सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम का मनोबल सांतवें आसमान पर है। वहीं, श्रीलंका को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली सीरीज में हार मिली थी। भारतीय टीम की बात करें तो दल में रवींद्र जडेजा की वापसी हुई है। वे तीन महीने बाद टीम में लौटे हैं। वहीं, सीरीज से ठीक पहले दीपक चाहर और सूर्यकुमार यादव चोटिल हो गए। Share