यूक्रेन में गोली लगने से घायल हरजोत पहुंचे दिल्ली

यूक्रेन में जारी युद्ध के दौरान गोली लगने से घायल हुए दिल्ली के छतरपुर एक्सटेंशन निवासी छात्र हरजोत सिंह (31) सोमवार को दिल्ली पहुंच गए। उनके आने की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने आज ट्वीट कर बताया कि सभी 205 भारतीय विद्यार्थियों के साथ वायुसेना का सी-17 हिंडन एयरबेस पर लैंड हो गया जिसमें  हरजोत भी हैं। हरजोत को आगे के इलाज के लिए आर्मी हास्पिटल भेजा गया।

पोलैंड से 200 छात्रों को लेकर सी-17 ग्लोबमास्टर विमान सोमवार शाम हिंडन एयरबेस पहुंचा। इस विमान में यूक्रेन के कीव में घायल हुए भारतीय हरजोत सिंह को भी पोलैंड से लाया गया। उनको तीन गोलियां लगी थीं। एक गोली उनके पैर, दूसरी घुटने और तीसरी गोली उनके हाथ को चीरते हुए सीने में लगी थी। केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह भी विमान में साथ आए। यूक्रेन में फंसे छात्रों को पोलैंड के रास्ते भारत लाने की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। आपरेशन गंगा के तहत पोलैंड से 200 छात्रों को भारतीय वायुसेना के सी-17 ग्लोबमास्टर विमान की फ्लाइट सोमवार सुबह नौ बजे हिंडन एयरबेस पर पहुंचनी थी, लेकिन किसी कारण से फ्लाइट लेट हो गई। विमान शाम साढ़े छह बजे यहां पहुंचा। इसी विमान में छात्र हरजोत सिंह को वतन वापस लाया गया। फ्लाइट में केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए साथ आए। वह पोलैंड में छात्रों को रेस्क्यू करने की तमाम व्यवस्थाएं संभाल रहे थे। विमान से उतरते ही छात्रों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया। छात्रों को बस से उनके घर भेजा गया।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     सोनम वांगचुक का बड़ा आरोप: लद्दाख में कड़ाके की ठंड के बीच चुनाव थोपे जाने के खिलाफ आवाज उठाने पर किया गया हाउस अरेस्ट     |     मणिपुर में हिंसा का खौफनाक दौर जारी: इंफाल-उखरुल रोड पर घात लगाकर हमला, मां-बेटे समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत     |     झारखंड के सरायकेला-खरसावां में दहला देने वाली वारदात: जेठ ने की छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव के टुकड़े कर कढ़ाई में पकाया     |     श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-1) भारी बर्फबारी के कारण बंद, जोजिला दर्रे पर यातायात पूरी तरह ठप     |     अंकिता भंडारी हत्याकांड: अभिनेत्री उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट, गुजरात के गांधीनगर में होगी जांच     |     मधेपुरा में रूह कंपा देने वाली वारदात: शराब पीने की आदत से परेशान पत्नी ने पति को करंट देकर सुलाया मौत की नींद, गिरफ्तार     |     आईआईटी रुड़की में बीटेक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गोविंद भवन हॉस्टल के कमरे में मिला शव     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में भारत की शर्मनाक हार: मैट हेनरी की घातक गेंदबाजी के आगे 89 रन पर ढेर हुई टीम इंडिया     |     मुंबई में छठ पूजा पर सियासत गरमाई: मनसे के विरोध के बीच अभिनेता सोनू सूद ने जुहू बीच पर शामिल होने का किया ऐलान     |     यूपी वोटर लिस्ट विवाद: 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम गायब होने के दावे पर अखिलेश यादव का पलटवार, बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें