यूक्रेन ने जेलेंस्की की हत्या के लिए भेजे गए बर्बर चेचन बलों का सफाया किया

नई दिल्ली| यूक्रेन ने रूस को एक बड़ा झटका देते हुए राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की की हत्या के लिए भेजे गए बर्बर चेचन विशेष बलों की एक बड़ी टुकड़ी को कथित तौर पर मार गिराया है। डेली मेल ने यह जानकारी दी है।

चेचेन का यह सशस्त्र समूह अपनी बर्बर हिंसा और मानवाधिकारों के हनन के लिए कुख्यात है और 56 टैंकों के उनके काफिले को कीव के उत्तर-पूर्व में होस्टोमेल के पास युद्ध के दूसरे दिन यूक्रेनी मिसाइल ने उड़ा दिया गया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह स्पष्ट नहीं है कि ऐसे कितने सैनिक मारे गए है लेकिन उनकी संख्या सैकड़ों में रहने की संभावना है।

यूक्रेनी मिसाइल हमले में जिन लोगों के मारे जाने की रिपोर्टे हैं उनमें चेचन जनरल मैगोमेद तुशेव भी थे। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार वह 141वीं मोटराइज्ड नेशनल गार्ड ब्रिगेड के कमांडर थे। यह चेचन राज्य प्रमुख रमजान कादिरोव का विशेष बल माना जाता है।

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, तुशैव को एक तस्वीरों में कादिरोव के साथ दिखाया गया गया था जो चेचन सरकार के लिए उनके महत्व को दर्शाता है और कािदरोव समलैंगिक पुरुषों को प्रताड़ित करने और मारने के लिए कुख्यात हैं। माना जाता है कि कादिरोव ने उनकी कथित मौत से एक दिन पहले यूक्रेनी जंगल में अपने स्क्वाड्रन का दौरा किया था।

यूक्रेन मिसाइल हमले में इन लोगों का मारा जाना रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के यूक्रेन पर विजय प्राप्त करने की योजना पर एक मनोवैज्ञानिक आघात हैं। डेली मेल ने बताया कि रूसी राष्ट्रपति ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की को पकड़ने या मारने के लिए इस समूह को भेजा था। वह इस बात से अच्छी तरह वाकिफ थे कि इससे यूक्रेन की रक्षा के लिए अपनी जान गंवाने का जज्बा रखने वाले यूूक्रेनी लोगों के दिल में एक जोरदार भय व्याप्त हो जाएगा।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     अविश्वास प्रस्ताव से पहले PM मोदी का विपक्ष पर बड़ा प्रहार! बोले- ‘ओम बिरला अहंकारी उत्पाती छात्रों को ठीक करना जानते हैं’     |     Chitrakoot School News: पढ़ाई की जगह छात्राओं से मसाज कराने वाली प्रधानाध्यापिका निलंबित, जांच के बाद बीएसए की बड़ी कार्रवाई     |     ईरान-इजराइल जंग से नहीं महंगी होगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें! भारत सरकार का बड़ा बयान- ‘हमारे पास है तेल का पर्याप्त स्टॉक’     |     अन्ना हजारे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी! मिडिल ईस्ट की जंग देख भावुक हुए अन्ना, बोले- ‘शांति के लिए पहल करे भारत’     |     अमित शाह की हुंकार! ‘केदारनाथ से कन्याकुमारी तक चुन-चुनकर बाहर होंगे घुसपैठिये’, जन-जन की सरकार समारोह में बड़ा ऐलान     |     Purnia Crime News: पूर्णिया में बुजुर्ग महिला से दरिंदगी, हत्या के बाद शव से रेप और फिर पेड़ से लटकाया; इलाके में भारी तनाव     |     IPS Anshika Verma Wedding: आईपीएस अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई जल्द बंधेंगे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वेडिंग कार्ड     |     UPSC Result में ‘हमशक्ल’ नाम का खेल! 301वीं रैंक पर दो आकांक्षा सिंह का दावा, जानें कौन है असली अफसर?     |     जींद में रोंगटे खड़े कर देने वाला कांड: रंग फैक्ट्री में लगी आग, बाहर से ताला लगा होने के कारण 4 महिलाएं जिंदा जलीं!     |     Bihar Politics: निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री पर उपेंद्र कुशवाहा का रुख साफ, बोले- JDU के अस्तित्व के लिए यह जरूरी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें