यूक्रेन और रूस के बीच हो रहा युद्ध, इनके बीच में पिस रही ‘वोदका’

रूस-यूक्रेन जंग की कीमत रूसी वोदका को भी चुकानी पड़ रही है. मॉस्को को आर्थिक चोट पहुंचाने के इरादे से अमेरिका और कनाडा के कई राज्यों ने रूसी-ब्रांडेड वोदका पर प्रतिबंध लगा दिया है. दुकानों से रूसी ब्रांड की बोतलों को बाहर करने को कहा गया है.

रूस को आर्थिक नुकसान पहुंचाने की कोशिशअपनी क्वालिटी के लिए फेमस है रूसी वोदकाकई देश पहले ही लगा चुके हैं रूस पर प्रतिबंधवॉशिंगटन: रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग (Russia-Ukraine War) की कीमत सबको चुकानी पड़ रही है. यहां तक कि शराब बनाने वाली रूसी कंपनियों और उनके ब्रांड के खिलाफ भी अभियान शुरू हो गया है. रूस को आर्थिक नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से अमेरिका और कनाडा के कई राज्यों ने रूस में बनने वाली और रूसी-ब्रांडेड वोदका (Russian Brand Vodka) के बहिष्कार का ऐलान किया है. बता दें कि रूसी वोदका अपनी क्वालिटी के लिए दुनियाभर में फेमस है. लेकिन दो मुल्कों की जंग के चलते इस वोदका को अब दुश्मन के तौर पर देखा जा रहा है.

इन US States ने की घोषणा

अमेरिकी राज्य न्यू हैम्पशायर के गवर्नर क्रिस सुनुनु ने शनिवार को घोषणा की कि रूस में बनी और रूसी-ब्रांडेड वोदका को राज्य द्वारा संचालित शराब की दुकानों में प्रतिबंधित कर दिया जाएगा. ओहायो के गवर्नर ने भी रूसी स्टैंडर्ड वोदका की खरीद को रोकने के लिए इसी तरह की घोषणा की है. दुकानदारों से कहा गया है कि वे ऐसी वोदका को तत्काल काउंटर से बाहर कर दें.

Canada भी लगा रहा बैन

कनाडा भी वोदका के जरिए रूस को आर्थिक चोट पहुंचाने की कोशिश कर रहा है. यूक्रेन पर रूस के हमले की निंदा करते हुए कनाडा ने अपने यहां रूसी वोदका और रूसी पेय आइटम को बैन करना शुरू कर दिया है. सरकार ने कहा है कि स्थानीय दुकानदार रूस में बने ब्रांड अपने यहां नहीं बेचें. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, मैनिटोबा और न्यूफाउंडलैंड प्रांतों की दुकानों से रूसी स्पिरिट को हटाया जा रहा है.

$3.78 मिलियन का था आयात

उधर, कनाडा के सबसे अधिक आबादी वाले प्रांत ओंटारियो ने भी शराब नियंत्रण बोर्ड को सभी रूसी प्रोडक्ट को वापस लेने का निर्देश दिया है. अकेले ओंटारियो में, रूस में बने सभी उत्पादों को 679 स्टोर से हटा दिया जाएगा. NLC लिकर स्टोर ने बताया कि रूसी मूल के उत्पादों को दुकानों से हटाने का निर्णय लिया गया है. गौरतलब है कि कनाडा ने 2021 में रूस से 3.78 मिलियन डॉलर की शराब और स्पिरिट आयात किया था. व्हिस्की के बाद कनाडाई उपभोक्ताओं के बीच वोदका दूसरी सबसे लोकप्रिय ड्रिंक है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     मालिक के खिलाफ FIR, 4 अरेस्ट, जांच कमेटी गठित… गोवा नाइट क्लब में हादसे पर CM का एक्शन     |     पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: पंजाबी यूनिवर्सिटी को 30 करोड़ रुपये की सौगात, शिक्षा में नहीं आएगी बाधा- CM मान     |     2026 तक पंजाब में लड़कियों का अनुपात बढ़ाने का लक्ष्य ; बेटियों की सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार का बड़ा कदम     |     मुजफ्फरपुर में मां ने किया शर्मनाक काम: डेढ़ लाख रुपये में नवजात बच्चे का सौदा, जन्म के तुरंत बाद बेचा, पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     गोवा में भयानक हादसा: नाइट क्लब में गैस सिलेंडर विस्फोट से 25 की मौत, PM मोदी ने CM से की बात, पीड़ितों के लिए मदद का किया ऐलान     |     PM मोदी ने दिया आर्म्ड फोर्सेज फ्लैग डे फंड में दान! देशवासियों से की बड़ी अपील, सैनिकों के कल्याण के लिए आप भी करें योगदान     |     इंडिगो का उड़ान भरने का संकल्प! 1650 से अधिक उड़ानें और 137 गंतव्य फिर से चालू, एयरलाइन ने दिलाया परिचालन क्षमता का भरोसा     |     राजनाथ सिंह ने किया श्योक टनल का उद्घाटन: 920 मीटर लंबी यह टनल लद्दाख में सेना का मूवमेंट और हथियारों की सप्लाई बनाएगी सुपर फास्ट     |     बंगाल के बाद अब हैदराबाद में भी बाबरी मस्जिद मेमोरियल की घोषणा! मुश्ताक मलिक बोले- ‘बाबर से किसी को समस्या नहीं होनी चाहिए’, सियासी पारा चढ़ा     |     कोलकाता में धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान: ‘भारत में हम तनातनी नहीं, सनातनी चाहते हैं’, सामूहिक गीता पाठ में दिया धार्मिक और राजनीतिक संदेश     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें