युवा सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की गौरवशाली संस्कृति के संरक्षक बनें

भोपाल : राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने युवाओं से कहा है कि वसुधैव कुटुंबकम् के भाव से राष्ट्र, समाज के निर्माण में सहभागिता करें। हमारी गौरवशाली संस्कृति के संरक्षक बन कर, सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की भावना के साथ नए समाज का नेतृत्व करें। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने नए भारत के निर्माण में युवाओं के लिए अनंत संभावनाओं के अवसर उपलब्ध कराये हैं। सबके विकास, साथ, विश्वास और प्रयासों से समर्थ, सशक्त और समृद्ध देश के निर्माण में योगदान दें। राज्यपाल श्री पटेल बी.एस.एस.एस. कॉलेज के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे।

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि जीवन में सफलता के लिए ज्ञान के साथ संवेदनशीलता भी ज़रूरी है। भौतिक सुखों की प्राप्ति के अनेक साधन हो सकते हैं, लेकिन आत्मा का संतोष और आत्मिक शांति प्राप्त करने का सबसे प्रभावी तरीका जरूरतमंद की सेवा है। उन्होंने शिक्षकों से अपेक्षा की है कि छात्र-छात्राओं को समाज में अच्छे नागरिक के रूप में पहचान बनाने के लिए अनुशासन और संस्कारों के साथ स्वावलंबन के द्वारा आत्म-निर्भर भारत निर्माण को प्रेरित करें। उनमें मूल्यों, मानकों एवं उत्तरदायित्वों की गम्भीरता के भाव भरकर, समाज राष्ट्र में सेवा के लिए संकल्पित करें ताकि विद्यार्थी जीवन के जिस क्षेत्र में जाएँ, नए आयाम स्थापित करें। देश-प्रदेश के निर्माण में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें। अपने व्यवहार और कार्यों से महाविद्यालय परिवार, समाज और देश-प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने स्वर्ण जयंती समारोह में छात्र-छात्राओं को अपने देश की संस्कृति और कला से रू-ब-रू कराने के प्रयास करने के लिए कहा, जिससे युवा पीढ़ी देश के गौरवमयी इतिहास, शैक्षणिक, आर्थिक समृद्धियों से परिचित हो। साथ ही सशक्त राष्ट्र के परतंत्र होने के कारणों और उससे मुक्ति के लिए किए गए संघर्ष और बलिदानों की गाथाओं से प्रेरणा लेकर नव राष्ट्र निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हो।

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलपति श्री आर.जे. राव ने समारोह में महाविद्यालय के प्रयासों की सराहना की। छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी।

बी.एस.एस.एस. महाविद्यालय के चेयरमेन आर्चबिशप फॉदर दुरईराज ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वस्थ समाज की परिकल्पना को साकार करने के प्रयासों के अनुरूप शिक्षा के क्षेत्र में समाज-सेवा, कर्मठता और बदलाव के साथ समन्वय करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रयास किए जा रहे हैं। वैकल्पिक विषयों के अध्ययन के साथ ही शोध और अनुसंधान पर भी विशेष बल दिया जा रहा है। उन्होंने महाविद्यालय के विकास के अनुक्रम का स्मरण करते हुए पूर्व प्राचार्यों के योगदान का भी उल्लेख किया।

प्राचार्य फॉदर डॉ. जॉन पी.जे. ने स्वागत उद्बोधन में महाविद्यालय द्वारा किए जा रहे, समाज-सेवा, ग्राम विकास के कार्यों और कोविड महामारी के दौर में विद्यार्थियों के सहयोग की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय के पूर्व छात्रों ने प्रधानमंत्री राहत और अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण कोष में योगदान देकर कौमी एकता का उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय की नैक ग्रेडिंग ए है। इसमें 5 हजार से अधिक स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। महाविद्यालय द्वारा नई शिक्षा नीति को सेमेस्टर सिस्टम के रूप में अपनाया गया है। छात्र-छात्राओं में विज्ञान, वाणिज्य, कम्प्यूटर आदि विषयों के शिक्षण के साथ ही जीवन में भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कारों को स्थापित करने की पहल की गई है।

राज्यपाल श्री पटेल का आर्चबिशप ने शॉल, श्रीफल, पुष्प-गुच्छ से सम्मान कर स्मृति-चिन्ह भेंट किया। आभार फॉदर जॉनी ने माना। संचालन श्रीमती मंजू मेहता ने किया।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस में छिपा था आरोपी     |     US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैनिकों की हुई थी मौत     |     Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया किनारा     |     BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नवजात को मिला जीवनदान     |     Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने बाइक की EMI के लिए उतारा मौत के घाट     |     Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्पण केंद्र; 41 टन कपड़े जमा     |     UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौरान की घोषणा     |     Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के बीच डेली सर्विस     |     Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पति और देवर समेत 3 गिरफ्तार     |     UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव; 34 अफसरों के तबादले     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें