मुरैना में मालगाड़ी के डिब्बे काटकर शक्कर लूटी, आरपीएफ और बदमाशों के बीच हुई फायरिंग

मुरैना।   मुरैना से करीब 10 किमी दूर सिकरौदा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार रात को बदमाशों ने शक्कर से भरी मालगाड़ी के डिब्बे को काटा और शक्कर की बोरियां चुरा ली। हालांकि मौके पर गश्त करते पहुंचे आरपीएफ जवानों आैर शक्कर चुराने वाले बदमाशों के बीच में फायरिंग भी हुई। जिसमें एक बदमाश के घायल होने की सूचना है। सिकरौदा स्टेशन के पास नहर, खेतों में शक्कर की बोरियां बिखरी हुई पड़ी थी। रेलवे व आरपीएफ के अफसर मौके पर पहुंच गए हैं।

घटनाक्रम के मुताबिक मुरैना स्टेशन व चंबल नदी के बीच में सिकरौदा स्टेशन पर एक शक्कर की बोरियों से भरी एक मालगाड़ी मंगलवार रात को रुकी थी। इस मालगाड़ी की बोगियों को बदमाशों ने काट दिया और उसमें से शक्कर की बोरियां चुराने लगे। सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और बदमाशों को घेर लिया। अपने आप को घिरा देख बदमाशों ने आरपीएफ के जवानों पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया। आरपीएफ जवानों ने बदमाश को दबोच लिया है।मालगाड़ी की बोगी काटकर शक्कर चुराने की सूचना मिलते ही रेलवे व आरपीएफ के आला अफसर भी मौके पर पहुंच गए। वे मामले की जांच कर रहे हैं और पकड़े गए बदमाशों से उसके साथियों के बारे में पता कर रहे हैं। हालांकि सूचना मिलने के बाद लोकल पुलिस भी बदमाशाें की तलाश में सक्रिय हो गई है। अफसरों को उम्मीद है कि जल्द ही बदमाशों को दबोच लिया जाएगा। खेतों व नहरों के पास बिखरी थी शक्कर की बोरिया: रेलवे स्टेशन के आसपास खेतों और नहर किनारे के ऊपर खाबड़ रास्तों पर शक्कर की बोरियां बिखरी मिली है। आरपीएफ की टीम बोरियों को इकट्ठा करने में जुटी है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     West Bengal News: बंगाल में 1 जून से महिलाओं को मिलेंगे ₹3000, शुभेंदु सरकार का ‘अन्नपूर्णा भंडार’ पर बड़ा फैसला     |     पीएम मोदी का वडोदरा से संबोधन: ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपनाएं और सोने की खरीदारी टालें, जानें क्या है वजह     |     Mira Bhayandar News: काशीमीरा में शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाने पर बवाल, सरनाईक और मेहता आमने-सामने     |     BRICS Meeting Delhi: दिल्ली में जुटेगा BRICS, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर होगी चर्चा     |     Rewa News: तिलक के दौरान दूल्हे के अफेयर का खुलासा, शादी से मना करने पर लड़की पक्ष को दौड़ा-दौड़कर पीटा     |     Secunderabad News: बीटेक छात्र यवन की हत्या का खुलासा, लड़की के पिता-भाई समेत 10 आरोपी गिरफ्तार     |     UP BJP Meeting Lucknow: 2027 चुनाव का रोडमैप तैयार करेगी BJP, लखनऊ में 98 जिलाध्यक्षों की बड़ी बैठक     |     Katihar Crime News: कटिहार में मानवता शर्मसार, नाबालिगों को खूंटे से बांधकर पीटा, सिर मुंडवाकर जबरन कराई शादी     |     Jamshedpur Triple Murder: जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने पत्नी और दो बच्चों को उतारा मौत के घाट     |     Patna News: पटना के ‘एटीएम वाले सैलून’ पर बैंक का एक्शन, वायरल वीडियो के बाद हटाया गया SBI का बोर्ड     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें