मुरैना में पुराने विवाद को लेकर चली गोलियों में दो लोग घायल

मुरैना के नूराबाद क्षेत्र के लोलकपुर गांव में दो पक्षों में गोलियां चल गईं। इस गोलीबारी में एक पक्ष के दो लोगों को गोली लगी है। दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। इस लड़ाई के पीछे पुराना विवाद बताया जा रहा है। इस घटना में घायल दोनों व्यक्तियों को इलाज के लिए ग्वालियर रैफर कर दिया गया है। इस घटना के बाद नूराबाद थाना प्रभारी आरती चराटे ने गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है। पुलिस की माने तो दोनों पक्षों में जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। इस बात को लेकर दोनों पक्षों द्वारा थाने में आवेदन भी दिया गया था। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर वापस कर दिया था। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच उसी पुराने विवाद को लेकर गोली चल गई । इस घटना में फरियादी देशराज पुत्र रामअख्त्यार घुरैया, 31 वर्ष निवासी लोलकपुर गंभीर रुप से घायल हो गया था, उसके बाद उसकी मौत हो गई। उसके भाई बालिस्टर सिंह को दो गोली लगी हैं। रामख्त्यार सिंह के बयान के आधार पर पुलिस ने लोलकपुर गांव के ही आरोपी भूरा गुर्जर, रामलखन गुर्जर, सत्ते गुर्जर, रामस्वरुप गुर्जर व तिलकराज गुर्जर के खिलाफ पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। गोली लगने के बाद दोनों युवकों को तुरंत जिला चिकित्सालय मुरैना लाया गया तथा उसके बाद ग्वालियर के लिए रैफर कर दिया गया था।

यह था मामला

दोनों पक्ष अपनी छत पर थे। उसी दौरान रामलखन गुर्जर पक्ष की तरफ से बंदूकों से फायरिंग हुई। इसकी तीन गोलियां देशराज व बालिस्टर गुर्जर के शरीर में जा घुसीं। दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए जिन्हें तुरंत ग्वालियर ले जाया गया तथा शीतला अस्पताल में भर्ती कराया गया। नूराबाद थाना टीआई आरती चराटे आरोपियों को पकड़ने दबिश दे रही हैं। एसपी आशुतोष बागरी ने आरोपियों की बंदूक के लायसेंस निरस्त करने का प्रस्ताव कलेक्टर को भेज दिया है। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     बोकारो से अपहृत ठेका कर्मी जयंत सिंह की हत्या, गिरिडीह से शव बरामद; 6 गिरफ्तार     |     दुमका में कड़ाके की ठंड ने छीनी 2 जिंदगियां! आग तापते समय दो महिलाओं की मौत…मची चीख-पुकार     |     रिम्स के बाद हरमू नदी, बड़ा तालाब और डैम होंगे अतिक्रमण मुक्त! हाईकोर्ट का आदेश- दो हफ्ते में करें पूरा     |     धनबाद के एक घर में लगी भीषण आग, दो की मौत, बेटे-बहू की हालत गंभीर     |     साहिबगंज के उधवा पक्षी अभयारण्य रामसर साइट घोषित, प्रवासियों पक्षियों का बना सुरक्षित जोन     |     रांची में नवविवाहिता की संदेहास्पद मौत, परिजनों ने ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप     |     झारखंड में सताने लगी है सर्दी , रांची का न्यूनतम पारा 6 डिग्री पहुंचा, ठंड के मामले में गुमला दूसरे पायदान पर     |     सुकमा में नया सुरक्षा कैंप, माओवाद प्रभावित इलाके में मजबूत होगी पकड़, विकास को मिलेगी रफ्तार     |     मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान: स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था सुधार पर जोर,डीईओ का औचक निरीक्षण     |     “जो भी यात्रा होती है वह यूनिवर्सिटी के नियमानुसार और परमिशन से होती है”, सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग के आरोप पर डीन का जवाब     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें