मिठाई की दुकानों में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने तीन लोगों को बचाया उत्तरप्रदेश By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 नई दिल्ली| दिल्ली के उत्तम नगर में मिठाई की दुकान में सुबह आग लग गई, जिसपर दमकल कर्मियों ने काबू पा लिया है। दुकान में भीषण आग लगने से कुछ लोग भी फंस गए जिन्हें दमकल कर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। दरअसल दमकल विभाग को 10 बजकर 45 मिनट पर उत्तम नगर स्थित गांधी चौक दो मिठाई की दुकान में अचानक आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही मौके पर 5 दमकल गाड़ियों को रवाना किया गया। यह भी पढ़ें पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मौत का तांडव! सुल्तानपुर में ट्रक… Jan 17, 2026 Kashi News: ‘AI वीडियो से जनभावना भड़काने की… Jan 17, 2026 दमकल विभाग के कर्मचारी जब आग बुझाने की कोशिश करने लगे तो उन्हे तीन लोग फंसे नजर आए। दमकल कर्मियों ने भीषण आग से तीनों व्यक्तियों को सुरक्षित निकाला और करीब एक घण्टे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। फिलहाल घटना के बाद से इलाके में अफरा तफरी मची हुई है। पुलिस बल मौके पर मौजूद है और मामले की जांच की जा रही है। हालांकि इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि आखिर दुकानों में आग लगी कैसे। Share