मार्च आखिर तक हो सकता है भारत-आस्ट्रेलिया मिनी ट्रेड डील देश By Nayan Datt On Mar 22, 2022 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मोरिसन के बीच सोमवार को वर्चुअल समिट के बाद दोनों देशों के बीच इस माह के आखिर तक मिनी ट्रेड डील की संभावना जाहिर की जा रही है। वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय के मुताबिक आस्ट्रेलिया के साथ मिनी ट्रेड डील को लेकर काफी मुद्दों पर आपसी सहमति बन चुकी है। दोनों देशों के बीच कंप्रेहेंसिव इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट को लेकर बातचीत का कई दौर पूरा हो चुका है, लेकिन सीपा होने से पहले दोनों देश मिनी समझौता करना चाहते हैं। यह भी पढ़ें BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10… Sep 14, 2026 Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का… Sep 14, 2026 आस्ट्रेलिया के साथ इस ट्रेड डील से भारतीय फार्मा निर्यात को काफी फायदा मिल सकता है। पिछले महीने भारतीय फार्मा निर्यातकों का एक दल आस्ट्रेलिया भी गया था जहां भारतीय फार्मा के लिए आस्ट्रेलिया बाजार में अधिक पहुंच देने के उपायों पर चर्चा की गई। फार्मा निर्यातकों ने बताया कि आस्ट्रेलिया का फार्मा बाजार 12 अरब डॉलर का है और इनमें जेनेरिक दवा की हिस्सेदारी सिर्फ 13 फीसद है। इस वजह से आस्ट्रेलिया में दवा की कीमत काफी अधिक है। Share