माधुरी दीक्षित लगाएंगी इंडियाज गॉट टैलेंट के डिमोलिशन क्रू के साथ ठुमके

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस एवं डांसिंग क्वीन माधुरी दीक्षित  जिन्हें ‘क्वीन ऑफ बॉलीवुड’ या फिर धक-धक गर्ल के नाम से भी जाना जाता है, वह सोनी टीवी के मशहूर टैलेंट रियलिटी शो ‘इंडियाज़ गॉट टैलेंट’के आज के एपिसोड में नजर आने वाली हैं, माधुरी अपने साथी एक्टर्स संजय कपूर  और काफी काम समय में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाले एक्टर मानव कौल के साथ मिलकर नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई अपनी वेब सीरीज़ ‘द फेम गेम’ को प्रमोट करते हुए नजर आएंगी। ‘द फेम गेम’ की पूरी कास्ट इंडियाज गॉट टैलेंट में शामिल हुए सभी कंटेस्टेंट्स की खूब हौसला अफजाई करते हुए नजर आएंगे।

माधुरी दीक्षित रियलिटी शो में जाते और उनका डांस परफॉर्मेंस न हो ऐसे तो हो ही नहीं सकता। इंडियाज गॉट टैलेंट के मंच पर भी इस खास मौके पर शो में बतौर स्पेशल गेस्ट बनकर शामिल हुई माधुरी दीक्षित एक जबर्दस्त परफॉर्मेंस देंगी, जो यकीनन सबका दिल जीत लेगी। अपनी दिलकश अदाओं का जादू चलाते हुए माधुरी दीक्षित इस शो के जजों  किरण खेर, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और अपने को-स्टार संजय कपूर के साथ परफॉर्म करते हुए पुरानी यादें ताजा कर देंगी।

आइजीटी के मंच पर माधुरी दीक्षित ने उस वक्त सबका दिल जीत लिया, जब उन्होंने जजों और कंटेस्टेंट्स के कहने पर पूरी मस्ती में परफॉर्म किया। माधुरी दीक्षित ने डिमोलिशन क्रू के साथ मिलकर ‘चने के खेत में’ और ‘घाघरा’ जैसे अपने मशहूर गानों पर जोरदार डांस किया।‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ में माधुरी दीक्षित का आखिरी एक्ट दर्शकों को यादों की गलियों में ले जाएगा, जिसमें वो ‘नजरें मिली दिल धड़का’ पर संजय कपूर के साथ अपनी आइकॉनिक केमिस्ट्री दिखाएंगी और ‘कह दो कि तुम हो मेरी वर्ना’ पर शिल्पा शेट्टी के साथ परफॉर्म करते हुए अपनी मस्त अदाओं से सबको मदहोश कर देंगी। इस एक्ट में शिल्पा शेट्टी अनिल कपूर का रोल निभाएंगी। कुल मिलाकर इंडियाज़ गॉट टैलेंट के इस एपिसोड में दर्शकों के लिए मस्ती की पूरी गारंटी होगी।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर्शन जारी     |     दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कैपिटल खर्च     |     जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर चोरी, 4 पर FIR दर्ज     |     पेपर लीक के ‘Proceeds of Crime’ की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो सकती है बड़ी एंट्री     |     केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— “राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैलाना चाहते हैं अराजकता”     |     मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संशोधन बिल?     |     दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— “First in My Bloodline” हर बेटी के सशक्तिकरण की वास्तविक पहचान     |     दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम मोदी को घेरा     |     महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, ‘ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी’ के तहत 803 प्रोएक्टिव FIR दर्ज     |     ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित परिवार में भारी आक्रोश     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें