महिलाएं जितनी मजबूत होगी परिवार और समाज भी उतना मजबूत होगा : राज्यपाल

बिलासपुर । राज्यपाल सुश्री अनसुईया उईके आज यहां हाईकोर्ट के सामने स्थित एक निजी हॉटल में आयोजित नारी सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुई। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रदेश की दर्जन भर महिलाओं को सम्मानित कर उनका हौंसला बढ़ाया। इस अवसर पर अटल बिहारी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.  वाजपेयी, संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग, पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि की आसंदी से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि महिलाएं सभी क्षेत्रों में अच्छा कार्य कर रही है। महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराकर मिथकों को तोड़ा है। सुश्री उईके ने कहा कि प्रदेश की बहनें बहुत सशक्त है। उन्होंने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।
उन्होंने अनेक विदुषी महिलाओं सहित अपने व्यक्तिगत संघर्षों की मिसाल देते हुए कहा कि पल प्रति पल हमें अपने सपनों को साकार करने के लिए लडऩा पड़ता है। उन्होंने कहा कि जीवन में मुसीबतों के क्षण में भी हमें अपना आत्मविश्वास चट्टानों की तरह मजबूत रखना चाहिए। मजबूत और बेहतर समाज में महिलाएं नींव का कार्य करती है। महिलाएं जितनी मजबूत होगी, परिवार और समाज भी उतना मजबूत होगा।
उन्होंने कहा कि इच्छा शक्ति प्रबल हो तो, आप को आगे बढऩे से कोई रोक नहीं सकता। जीवन में हमेशा सकारात्मक रवैया अपनाना चाहिए। राज्यपाल ने जिन महिलाओं को सम्मानित किया उनमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर, चौकसे इंजीनियरिंग कॉलेज की डॉयरेक्टर श्रीमती पलक जायसवाल, पं. सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय की सचिव डॉ. इंदू अनंत, कैपेलो सैलून की डॉयरेक्टर श्रीमती शोभा पाठक, छ.ग. ग्राम एकता मंच की जिलाध्यक्ष कुमारी विजया रानी, जिला पंचायत मुंगेली की सदस्य श्रीमती शीलू साहू, प्रजापिता ब्रम्हकुमारी बिलासपुर संस्थान की प्रभारी सुश्री स्वाति दीदी, चैतन कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. शैली ओझा, सामाजिक कार्यकर्ता सुश्री मोनिका इजारद, निदान संस्थान की डायरेक्टर डॉ. सुषमा सिंह, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. उज्जवला करारे एवं बचपन प्ले स्कूल की डायरेक्टर डॉ. किरण सिंह शामिल है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     NEET Paper Leak Case: सीबीआई का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड शुभम खैरनार के पास 27 अप्रैल को ही पहुंच गया था नीट का पेपर     |     Delhi Auto-Taxi Strike: दिल्ली में 21 से 23 मई तक ऑटो-टैक्सी की महाहड़ताल; जानें क्यों बंद रहेंगे कमर्शियल वाहन     |     Moradabad Sonu Murder Case: मुरादाबाद के चर्चित सोनू हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मंगेतर समेत 3 को उम्रकैद     |     पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े तो झारखंड के सरकारी टीचर ने अपनाई अनोखी राह, बाइक छोड़ घोड़े से पहुंचे जनगणना करने     |     बिजनौर धर्मांतरण मामला: रोजगार के बहाने श्रीनगर ले जाकर नाबालिग को पढ़वाया कलमा; पूर्व सांसद के साथ SP दफ्तर पहुंचे परिजन     |     Twisha Sharma Case: ‘I Am Trapped’ मौत से ठीक पहले ट्विशा का आखिरी मैसेज; कजिन और मौसी ने किए रोंगटे खड़े करने वाले खुलासे     |     West Bengal Politics: ममता बनर्जी अपने बूथ पर भी हारीं, उनका सियासी करियर खत्म; मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का तीखा हमला     |     Bird Flu in Maharashtra: महाराष्ट्र के नंदुरबार में बर्ड फ्लू का पहला संदिग्ध ह्यूमन केस; कर्मचारियों की RT-PCR जांच के आदेश     |     Katni-Maihar Highway Accident: मैहर जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राली को ट्रक ने 3 बार मारी टक्कर; 3 की मौत, थाना प्रभारी समेत 25 घायल     |     Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में सामने आए 2 संदेहास्पद CCTV फुटेज, शव नीचे लाते दिखे पति और ससुराल वाले     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें