मप्र में कांग्रेस के सेकंड लाइन के नेताओं पर संकट का दौर, एक और नेता को पार्टी ने घर का रास्ता दिखाया

भोपाल : मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सेकंड लाइन के नेताओं में ज्यादातर नेताओं पर संकट का दौर बना हुआ है। 15 महीने में सरकार चली जाने के बाद भी नेताओं को जिम्मेदारी देने में कंजूसी की जा रही है और एक-एक कर नेताओं को घर में ही सीमित करके रख दिया गया है। इस कड़ी में अजय सिंह, अरुण यादव, सत्येंद्र यादव जैसे नेताओं के बाद अब महिला कांग्रेस की अर्चना जायसवाल का नाम भी जुड़ रहा है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस में फ्रंट लाइन नेताओं में आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ही नजर आते हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी एक समय प्रदेश ही नहीं देश के फ्रंट लाइन नेता रहे हैं लेकिन इस समय वे कमलनाथ का हाथ थामें हैं और प्रदेश में उनकी परछायीं पकड़कर चलते दिखाई दे रहे हैं। इनके अलावा दूसरी लाइन के नेताओं में जिन नेताओं का नाम लिया जाता है, उनमें पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, पूर्व पीसीसी अध्यक्ष अरुण यादव, पूर्व पीसीसी अध्यक्ष व विधायक कांतिलाल भूरिया जैसे नेताओं के प्रमुख नाम शामिल हैं।

अजय-अरुण की जोड़ी ने शिवराज सरकार को घेरा था

एक समय शिवराज सरकार के लिए मुसीबत को चुनौती देने वाले मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेता अजय सिंह व अरुण यादव की जोड़ी आज कहीं नजर नहीं आती है। अजय सिंह ने अपने आपको विंध्य में सक्रिय बनाकर रखा है तो अरुण यादव ने खंडवा लोकसभा उपचुनाव में प्रत्याशी से नाम वापस लेकर क्षेत्र में सीमित कर लिया है। यादव तो हाल ही में पीसीसी में हुई प्रदेश प्रभारी महासचिव मुकुल वासनिक की बैठक में भी नहीं पहुंचे थे। कांतिलाल भूरिया को कमलनाथ सरकार ने वरिष्ठता के बावजूद मंत्री बनाना भी उचित नहीं समझा।

सक्रियता भारी पड़ी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में सक्रियता नेताओं को राजनीति करना भारी भी पड़़ा है। इसका एक उदाहरण सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र यादव हैं तो दूसरा उदाहरण अर्चना जायसवाल रही हैं। यादव ने अपनी सक्रियता से सेवादल के कई सफल कार्यक्रम किए लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक बताकर उन्हें घर बैठा दिया गया। जायसवाल को कार्यकारिणी बनाने का प्रतिफल यह मिला हाईकमान तक नकारात्मक छवि बनाकर भेज दी गई।

भाजपा ले रही चुटकी

यही वजह है कि आज प्रदेश कांग्रेस संगठन की सक्रियता को लेकर सत्ताधारी भाजपा के नेता चुटकी ले रहे हैं। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मध्य प्रदेश कांग्रेस के घर चलो अभियान पर बार-बार हमले किए हैं। उन्होंने पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व पर सवाल भी उठाए हैं कि उनके कार्यकाल में पार्टी टूटी है। 30 विधायकों ने पार्टी छोड़ी है और उनके कारण कई नेता घर बैठ चुके हैं।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर्शन जारी     |     दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कैपिटल खर्च     |     जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर चोरी, 4 पर FIR दर्ज     |     पेपर लीक के ‘Proceeds of Crime’ की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो सकती है बड़ी एंट्री     |     केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— “राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैलाना चाहते हैं अराजकता”     |     मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संशोधन बिल?     |     दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— “First in My Bloodline” हर बेटी के सशक्तिकरण की वास्तविक पहचान     |     दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम मोदी को घेरा     |     महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, ‘ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी’ के तहत 803 प्रोएक्टिव FIR दर्ज     |     ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित परिवार में भारी आक्रोश     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें