मप्र के तीन संभागों में पुन: बारिश के आसार

भोपाल । मध्यप्रदेश के तीन संभागों के जिलों में आज कहीं-कहीं बारिश हो सकती हैं। देश के अलग-अलग स्थानों पर बने वेदर सिस्टम के असर से बारिश होने की संभावना है। गुरुवार से हवा के रुख में फिर बदलाव होने से न्यूनतम तापमान में एक बार फिर गिरावट होने क अनुमान है । उधर मंगलवार को प्रदेश में सबसे कम सात डिग्री सेल्सियस तापमान मंडला में दर्ज किया गया।मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि मंगलवार रात को एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत को प्रभावित करने की संभावना बनी हुई है। तीव्र आवृत्ति वाले इस सिस्टम के प्रभाव से भी राजस्थान में एक और प्रेरक चक्रवात बनने के आसार हैं। जिसके चलते बुधवार को चंबल, जबलपुर, शहडोल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। इस सिस्टम के गुरुवार को आगे बढ़ जाने के कारण गुरुवार रात से हवाओं का रुख बदलने से तापमान में फिर गिरावट का सिलसिला शुरू हो सकता है।मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा के अनुसार, वर्तमान में पाकिस्तान के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उससे लगे उत्तर भारत पर ट्रफ के रूप में बना हुआ है। इसके असर से पश्चिमी राजस्थान पर एक प्रेरक चक्रवात बना हुआ है। इस वजह से हवा का रुख पश्चिमी होने से प्रदेश में दिन एवं रात के तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला बना हुआ है। इसी क्रम में मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 29.7 डिग्रीसे. रिकार्ड किया गया। जो सामान्य से दो डिग्रीसे. अधिक रहा। यह सोमवार के अधिकतम तापमान 28.9 की तुलना में 0.8 डिग्रीसे. अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 11 डिग्रीसे. दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्रीसे.कम रहा, लेकिन सोमवार के न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्रीसे. के मुकाबले 0.6 डिग्रीसे. अधिक रहा।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     बोकारो से अपहृत ठेका कर्मी जयंत सिंह की हत्या, गिरिडीह से शव बरामद; 6 गिरफ्तार     |     दुमका में कड़ाके की ठंड ने छीनी 2 जिंदगियां! आग तापते समय दो महिलाओं की मौत…मची चीख-पुकार     |     रिम्स के बाद हरमू नदी, बड़ा तालाब और डैम होंगे अतिक्रमण मुक्त! हाईकोर्ट का आदेश- दो हफ्ते में करें पूरा     |     धनबाद के एक घर में लगी भीषण आग, दो की मौत, बेटे-बहू की हालत गंभीर     |     साहिबगंज के उधवा पक्षी अभयारण्य रामसर साइट घोषित, प्रवासियों पक्षियों का बना सुरक्षित जोन     |     रांची में नवविवाहिता की संदेहास्पद मौत, परिजनों ने ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप     |     झारखंड में सताने लगी है सर्दी , रांची का न्यूनतम पारा 6 डिग्री पहुंचा, ठंड के मामले में गुमला दूसरे पायदान पर     |     सुकमा में नया सुरक्षा कैंप, माओवाद प्रभावित इलाके में मजबूत होगी पकड़, विकास को मिलेगी रफ्तार     |     मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान: स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था सुधार पर जोर,डीईओ का औचक निरीक्षण     |     “जो भी यात्रा होती है वह यूनिवर्सिटी के नियमानुसार और परमिशन से होती है”, सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग के आरोप पर डीन का जवाब     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें