मध्य प्रदेश में कांग्रेस डरी सहमी, सरकार के संग, विधानसभा कार्यवाही स्थगित कराने में भूमिका पर सवाल

भोपाल  मध्य प्रदेश में विधानसभा का बजट बिना चर्चा के ही पारित कराकर कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किए जाने पर कांग्रेस की भूमिका पर सवाल खड़े होने लगे हैं। संसदीय कार्यमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सदन के बाहर बयान दिया कि नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ और कांग्रेस विधायक दल के चीफ व्हीप डॉ. गोविंद सिंह की सहमति के बाद सत्र को अनिश्चतकाल के लिए स्थगित किए जाने का फैसला लिया गया है जिसे कांग्रेस के कुछ नेता दबी जुबान से सच बता रहे हैं। मगर कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने इसे गलत बताया है और कहा कि कमलनाथ ने सत्र को छोटा बताते हुए पत्र लिखा था तो वे कैसे ऐसे सत्र समाप्ति पर सहमति दे सकते हैं।

कांग्रेस में पांच राज्यों में खराब प्रदर्शन से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में हाहाकार मचा है जिसकी परछायीं मध्य प्रदेश में दिखाई देने लगी है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ के नेतृत्व को भी कुछ चुनौती मिलने की संभावना दिखाई देने लगी है। आज बजट सत्र के अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किए जाने के मुद्दे पर कांग्रेस की सहमति को लेकर सत्ता पक्ष ने कांग्रेस की आंतरिक कलह को उजागर कर दिया है। संसदीय कार्यमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ और चीफ व्हीप डॉ. गोविंद सिंह की सहमति का बयान देकर इसमें घी डालने का काम किया है।

सज्जन वर्मा ने गोविंद सिंह पर किया हमला

कमलनाथ समर्थक सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि डॉ. गोविंद सिंह गलत हैं क्योंकि कमलनाथ सत्र समाप्ति के लिए ऐसी सहमति नहीं दे सकते। कमलनाथ ने सत्र छोटा होने का  पत्र लिखा था और अब वे बजट पर चर्चा के बिना कैसे सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने पर सहमति दे सकते हैं।  वर्मा ने कहा कि सरकार चर्चा से भाग रही है। बजट जिस दिन पेश हुआ था उस दिन भी जल्दी स्थगित कर दी गई थी और उस दिन के पांच घंटे समायोजित किए जाने थे लेकिन साजिश कर सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।

जीतू पटवारी ने कहा संसदीय कार्यमंत्री की गलती बयान

कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष की सहमति के संसदीय कार्यमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि सरकार चर्चा से भागती है। सदन की ताकत नेता प्रतिपक्ष होता है और वे सात दिन सत्र को बढ़ाए जाने का पत्र लिखने के बाद पहले खत्म करने पर सहमति क्यों देंगे। वहीं, सत्र को स्थगित करने  में कांग्रेस विधायक दल के चीफ व्हीप डॉ. गोविंद सिंह की सहमति पर जब उनसे चर्चा करने का प्रयास किया गया तो एक बार उनका मोबाइल बंद मिला और दूसरी बार किसी स्टाफ मेम्बर ने उठाकर एक घंटे बाद बात होने की जवाब दिया।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     MP BJP Core Group Meeting: मप्र भाजपा कोर ग्रुप की पहली बैठक आज, UCC और महिला आरक्षण बिल पर होगा बड़ा मंथन; जानें क्या है पार्टी का प्लान     |     MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश में UCC की तैयारी! विशेष कमेटी के गठन को मंजूरी और 8 नए वन स्टॉप सेंटर खोलने का बड़ा फैसला     |     Census New Guidelines: जनगणना में महिलाओं का नाम बताने के लिए बाध्य नहीं कर सकेंगे कर्मचारी, गृह विभाग ने जारी की नई गाइडलाइन     |     Ujjain Crime: उज्जैन में हिस्ट्रीशीटर के घर बदमाशों का पेट्रोल बम से हमला, दो युवक भी झुलसे; इलाके में भारी तनाव     |     Gwalior Cyber Fraud: बिना OTP और कॉल के ग्वालियर में लाखों की ठगी, कोचिंग संचालक के बैंक खाते से उड़े पैसे; जानें कैसे हुआ ये ‘अनोखा’ फ्रॉड     |     Chhindwara Political Drama: पार्षद ने कमिश्नर को दी गंदे पानी की बोतल और कहा- ‘इसे पीकर देखिए’, निगम दफ्तर में टेबल पर बैठकर दिया धरना     |     HoFF Appointment Controversy: सीनियर को छोड़ जूनियर को कैसे बना दिया हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स? CAT ने सरकार से मांगा जवाब     |     Ujjain Acid Attack Update: उज्जैन तेजाब कांड में नया मोड़, CCTV फुटेज ने बदली पूरी कहानी; अब घायल युवक पर ही गहराया संदेह     |     MP Board 10th 12th Result 2026: बस कुछ घंटों का इंतजार! सीएम मोहन यादव जारी करेंगे एमपी बोर्ड का रिजल्ट, यहाँ देखें डायरेक्ट लिंक     |     Indore Blind Murder: ‘दोस्त की वजह से सपने में आते थे भूत…’, इंदौर में साथी मजदूर की पत्थर से कुचलकर हत्या; पुलिस ने ऐसे किया खुलासा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें