मध्य प्रदेश कांग्रेस में संवादहीनता की चर्चाओं को थामने बनाई गई 20 नेताओं की कमेटी, राजनीतिक मामलों पर नियमित रूप से होगी चर्चा

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय कमलनाथ  द्वारा , मध्यप्रदेश के राजनीतिक मामलों की समिति मे मनोनित होने पर हृदय से आभार।कांग्रेस 2023 मे विजय दिलवाना ही हर एक कांग्रेस कार्यकर्ता का संकल्प हे। मध्य प्रदेश कांग्रेस में अब तक कहा जाता था कि संवादहीनता की स्थिति है। वरिष्ठ नेताओं के बीच बातचीत नहीं हो पाने की वजह से कांग्रेस में अटकलबाजी चलती रहती थी। अब राजनीतिक मामलों पर चर्चा के लिए कमलनाथ की अध्यक्षता में 20 सदस्यों की कमेटी बना दी गई है जिसकी नियमित रूप से बैठकें किए जाने की बात कही जा रही है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज आला नेताओं की एक कमेटी बनाई है जो प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की अध्यक्षता में बनी है। कमेटी में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, विधायक कांतिलाल भूरिया, पीसीसी के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, पीसीसी के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव,  विधायक डॉ. गोविंद सिंह, केपी सिंह, आरिफ अकील, सज्जन वर्मा, विजयलक्ष्मी साधौ, एनपी प्रजापति, बाला बच्चन, रामनिवास रावत, ओमकार मरकाम, जीतू पटवारी व लखन घनघोरिया, पीसीसी के संगठन प्रभारी उपाध्यक्ष चंद्र प्रभाष शेखर, पीसीसी उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, कोषाध्यक्ष अशोक सिंह व पीसीसी प्रशासन प्रभारी महामंत्री राजीव सिंह हैं। इसमें स्थायी आमंत्रित के रूप में राजमणि पटेल व विवेक तन्खा को शामिल किया गया है।

कमलनाथ की प्रदेश कार्यकारिणी की अब तक बैठक नहीं हुई

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यकारी अध्यक्ष, महासचिव, उपाध्यक्ष, सचिव और प्रवक्ता कितने हैं, इसका सही रिकॉर्ड किसी भी स्तर पर नहीं है। विधानसभा चुनाव 2018 में टिकट से वंचित और फिर लोकसभा चुनाव के असंतुष्टों को संतुष्ट करने के लिए ढेर सारे पदाधिकारी बना दिए गए थे। इसी तरह बीच-बीच में भी कई ऐसे नाराज नेताओं को मनाने के लिए पदों के पत्र जारी किए गए जिनका कहीं रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है। इसके चलते कमलनाथ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक विगत चार साल में नहीं हो सकी है। वहीं, सरकार गिरने के बाद नेताओं के बीच पनपी दूरी संवादहीनता के कारण धीरे-धीरे बढ़ती गई हैं। इसके चलते प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने और नेता प्रतिपक्ष के दावेदारों को लेकर चर्चाएं होती रहती हैं।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     NEET Paper Leak Case: सीबीआई का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड शुभम खैरनार के पास 27 अप्रैल को ही पहुंच गया था नीट का पेपर     |     Delhi Auto-Taxi Strike: दिल्ली में 21 से 23 मई तक ऑटो-टैक्सी की महाहड़ताल; जानें क्यों बंद रहेंगे कमर्शियल वाहन     |     Moradabad Sonu Murder Case: मुरादाबाद के चर्चित सोनू हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मंगेतर समेत 3 को उम्रकैद     |     पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े तो झारखंड के सरकारी टीचर ने अपनाई अनोखी राह, बाइक छोड़ घोड़े से पहुंचे जनगणना करने     |     बिजनौर धर्मांतरण मामला: रोजगार के बहाने श्रीनगर ले जाकर नाबालिग को पढ़वाया कलमा; पूर्व सांसद के साथ SP दफ्तर पहुंचे परिजन     |     Twisha Sharma Case: ‘I Am Trapped’ मौत से ठीक पहले ट्विशा का आखिरी मैसेज; कजिन और मौसी ने किए रोंगटे खड़े करने वाले खुलासे     |     West Bengal Politics: ममता बनर्जी अपने बूथ पर भी हारीं, उनका सियासी करियर खत्म; मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का तीखा हमला     |     Bird Flu in Maharashtra: महाराष्ट्र के नंदुरबार में बर्ड फ्लू का पहला संदिग्ध ह्यूमन केस; कर्मचारियों की RT-PCR जांच के आदेश     |     Katni-Maihar Highway Accident: मैहर जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राली को ट्रक ने 3 बार मारी टक्कर; 3 की मौत, थाना प्रभारी समेत 25 घायल     |     Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में सामने आए 2 संदेहास्पद CCTV फुटेज, शव नीचे लाते दिखे पति और ससुराल वाले     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें