मध्यान्ह भोजन देख बिफरे कलेक्टर: बच्चों को मिलने वाले नाश्ता और भोजन में लापरवाही, प्रधान पाठक को लगाई फटकार, नोटिस जारी

नारायणपुर। कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी आज धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र कुंदला, कोहकमेटा और सोनपुर दौरे पर रहे. उन्होंने अपने दौरे के दौरान कोहकमेटा में संचालित आश्रमों और स्कूलों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने आश्रम में संचालित गतिविधियों की बारीकी से जांच की.

कलेक्टर ने बच्चों को मिलने वाले नाश्ता, भोजन, विद्युत व्यवस्था, पानी, शौचालय, बिस्तर इत्यादि की जानकारी ली. कलेक्टर ने बच्चों को मिलने वाली माध्यन भोजन की जांच की, स्कूल में मेन्यू के हिसाब से भोजन तैयार नहीं करने पर प्रधान पाठक को फटकार लगाई और नोटिस देने के निर्देश दिए.

कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने आज धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र कुंदला, कोहकमेटा और सोनपुर के स्वास्थ्य केन्द्रों का सघन निरीक्षण किया. उन्होंने आम जनता को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की जमीनी हकीकत जानी. कलेक्टर रघुवंशी सर्वप्रथम कुंदला स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे.

वहां उन्होंने आमजनों को मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया. उन्होंने यहां गंभीर और आकस्मिक चिकित्सा के लिए दिए जा रहे उपचार सेवाओं का निरीक्षण किया.

इस दौरान स्वास्थ्य केन्द्र में ईलाज के लिए भर्ती मरीज से भी बातचीत की, उनका हालचाल जाना और उन्हें दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली. कलेक्टर ने कोहकमेटा एवं सोनपुर के स्वास्थ्य केंद्रों का भी निरीक्षण किया.

इस अवसर पर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग संजय चंदेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत घनश्याम जांगड़े के अलावा सम्बंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     रेलवे स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश     |     पुष्कर मेले में सैंड आर्टिस्ट अजय रावत की अद्भुत कलाकृतियां बनीं मुख्य आकर्षण     |     पश्चिम बंगाल में पुलिस एनकाउंटर की बढ़ती घटनाएं, बीरभूम में एक और बदमाश ढेर     |     गुरुग्राम मेट्रो फेज-2 के निर्माण की तैयारियां तेज, जीएमआरएल ने एचएसवीपी से मांगी पैमाइश रिपोर्ट     |     सीएम भगवंत मान ने पीएम मोदी से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर खोलने की की अपील     |     गोरखनाथ घाट पर गूंजे पारंपरिक छठ गीत, सांसद रवि किशन की प्रस्तुति ने मोहा मन     |     ग्रेटर नोएडा के बिसरख गाँव में मोटरसाइकिल पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, महिला को जड़े थप्पड़     |     कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी ढेर     |     सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो मामले के दो दोषियों को दी जमानत, 17 साल से अधिक कैद काट चुके हैं सजा     |     मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय चिंतन बैठक शुरू, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर गर्माई सियासत     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें