मतदान से पहले विस्फोटक मिलने से मचा हड़कंप पंजाब By Nayan Datt On Feb 19, 2022 पंजाब |मतदान से पहले समाना- पटियाला रोड पर भाखड़ा नहर के पुल के पास विस्फाेटक मिलने से दहशत फैल गई। यह विस्फाेटक नई अग्रवाल गौशाला गेट के आगे एक बाइक पर बैग में टंगा था। आनन-फानन में पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है। एसएचओ समाना सिटी सुरिंदर भल्ला ने बताया कि जालंधर से आए बम निरोधक दस्ते की सुपरविजन में विस्फाेटक नष्ट करवा दिया है। इसके बाद रास्ते खोल दिए गए हैं। दूसरी तरफ मामले में किसी के शामिल हाेने की पुष्टि नहीं हुई। हालांकि, पुलिस जांच जारी है Share