भोपाल दुग्ध संघ ने मनमाने तरीके से बढाए दूध के दाम

भोपाल । भोपाल सहकारी दुग्ध संघ ने मनमानी करते हुए सांची दूध के चाह नाम से मिलने वाले दूध के दाम में एक रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया है। दूध के दाम में यह बढ़ोतरी 21 मार्च की सुबह से लागू हो चुकी है। पहले एक लीटर चाह दूध 48 रुपये में मिलता था, जो अब 53 रुपये में मिल रहा है। इस तरह यह दूध उपभोक्ताओं को चार रुपये की जगह पांच रुपये में बेचा जा रहा है। सरकार की तरफ से एमपी स्टेट कोआपरेटिव डेयरी फेडरेशन (एमपीसीडीएफ) के प्रबंधक संचालक संजय गुप्ता ने दाम में प्रति लीटर चार रुपये तक की बढ़ोतरी करने की अनुमति दी थी। इसका असर 80 हजार उपभोक्ता व चाय पीने वाले दो लाख से अधिक आम लोगों पर पड़ रहा है। मनमर्जी से बढ़ाए गए दामों का खुलासा एमपीसीडीएफ द्वारा दाम बढ़ाने संबंधी आदेश के सामने आने के बाद हुआ है। अब भोपाल दुग्ध संघ इस मामलों को दबाने में जुटा है। दूसरी तरफ उपभोक्ता इस बढ़ोतरी को इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी बढोतरी बताकर निराश हैं। भोपाल दुग्ध संघ में सांची दूध की रोज मांग तीन लाख लीटर है। इसमें चाह वैरिएंट के दूध की मांग करीब 80 हजार लीटर है। ये उपभोक्ता सीधे तौर पर प्रभावित हैं जो सात दिन से एक रुपये लीटर महंगा दूध खरीद रहे हैं। इसमें भोपाल शहर के 50 हजार और नर्मदापुरम, सीहोर, विदिशा, बैतूल, हरदा, रायसेन, राजगढ़ के 30 हजार उपभोक्ता शामिल है। चाह दूध की खरीदी होटल व चाय ठेला चलाने वाले फुटकर दुकानदार ज्यादा करते हैं, जिन्होंने दूध महंगा होने के बाद चाय के दाम में एक से दो रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है। एक अनुमान के मुताबिक अकेले भोपाल शहर में चाय गुमठियों से चाय पीने वाले दो लाख से अधिक लोग बढ़े हुए दाम से प्रभावित हो रहे हैं। ये वे चाय गुमठियों हैं जो चाय बनाने में सांची दूध का इस्तेमाल करती हैं। वैसे इनकी गुमठियों की संख्या हजारों में हैं और इनमें रोजाना चाय पीने वाले लाखों लोग हैं जो खुला दूध व दूसरे ब्रांड का दूध इस्तेमाल करते हैं। इतना ही नहीं, सांची के डबल टोंड वैरिएंट नामक दूध के दाम भी अनुमति से करीब 80 पैसे अधिक बढ़ा दिए हैं।बता दें कि भोपाल सहकारी दुग्ध संघ के अलावा प्रदेश में पांच और सहकारी दुग्ध संघ हैं जो न लाभ न हानि सिद्धांत पर सांची ब्रांड के नाम से दूध का कारोबार करते हैं। सभी पर एमपीसीडीएफ नियंत्रण रखता है। एमपीडीसीएफ द्वारा 17 मार्च को दाम बढ़ाने संबंधी जारी आदेश भोपाल सहकारी दुग्ध संघ के अलावा इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, बुंदेलखंड, ग्वालियर सहकारी दुग्ध संघों के लिए भी था। इन संघों ने सरकार की बात मानी और चाह दूध के दाम में चार रुपये प्रति लीटर से ज्यादा की बढ़ोतरी नहीं की है। इंदौर ने तो कुछ वैरिएंट के दाम में तीन रुपये की ही बढ़ोतरी की है। भोपाल दुग्ध संघ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) आरपीएस तिवारी हैं। इन्होंने 19 मार्च को दाम बढ़ाने संबंधी आदेश जारी किए थे जो 21 मार्च से लागू हुए हैं। जबकि एमपीसीडीएफ ने 17 मार्च को अनुमति दी थी। सीईओ इस मामले को स्पष्ट करने से बच रहे हैं। इस बारे में मप्र एमपीसीडीएफ के प्रबंध संचालक संजय गुप्ता का कहना है कि  इस मामले की मुझे पूरी जानकारी नहीं है लेकिन नियमों से अलग जाकर जो भी काम करेंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उपभोक्ताओं के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। इस बारे में  प्रमुख सचिव पशुपालन मप्र जेएन कंसोटिया का कहना है कि  एमपीसीडीएफ ने प्रति वैरिएंट के दाम प्रति लीटर चार रुपये तक बढ़ाने की अनुमति दी है तो इससे आगे जाकर भोपाल दुग्ध दूध महंगा नहीं कर सकता। मामले की जांच कराएंगे।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     बंगाल चुनाव 2026 के लिए BJP का ‘मास्टरप्लान’: 85 मुस्लिम बहुल सीटों के लिए तैयार की अलग रणनीति, ममता के गढ़ में सेंध लगाने की तैयारी     |     जम्मू-कश्मीर में आतंकी घुसपैठ का बड़ा खतरा: सीमा पार 70 से ज्यादा आतंकी सक्रिय, खुफिया एजेंसियों ने जारी किया ‘हाई अलर्ट’     |     Shahbaz Confession Wife Murder Case: ‘मैं कहकशा को पसंद नहीं करता था…’, शादी के 4 महीने बाद ही शहबाज ने पत्नी को उतारा मौत के घाट; खौफनाक कबूलनामा     |     झारखंड में भी ‘शीश महल’ पर रार! हेमंत सोरेन के आवास पर बीजेपी नेता का बड़ा आरोप, क्या केजरीवाल की राह पर हैं CM?     |     उत्तराखंड की नई पहचान! टिहरी झील को स्पोर्ट्स और टूरिज्म केंद्र बनाने के लिए ₹1300 करोड़ की बड़ी योजना     |     दिल्ली में ‘फांसी घर’ विवाद: केजरीवाल ने भाजपा को घेरा, बोले- स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का मजाक उड़ा रही सरकार     |     Tarun Murder Case: दिल्ली: उत्तम नगर में तरुण की हत्या के बाद भारी बवाल; उग्र भीड़ ने फूंकी कारें, इलाके में तनाव     |     UPSC रिजल्ट में हरियाणा के एकांश ढुल ने गाड़े सफलता के झंडे; हासिल की ऑल इंडिया तीसरी रैंक, CM सैनी ने दी बधाई     |     महाराष्ट्र में किसानों की बल्ले-बल्ले! फडणवीस सरकार ने किया कर्जमाफी का ऐलान, जानें किन किसानों को मिलेगा लाभ     |     Stock Market Crash Today: शेयर बाजार लहूलुहान! कच्चे तेल की कीमतों ने बिगाड़ा खेल, मात्र 6 घंटे में निवेशकों के ₹3 लाख करोड़ स्वाहा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें