भिलाई नगर निगम के पार्षद के घर में शार्ट सर्किट से लगी आग छत्तीसगढ़ By Nayan Datt On Apr 3, 2022 छत्तीसगढ़ के भिलाई के वैशाली नगर निवासी पार्षद रिकेश सेन के घर में आग लग गई। शार्ट सर्किट इसकी वजह बताई जा रही है। घटना के समय पार्षद रिकेश सेन खुर्सीपार के पार्षद दया सिंह द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गए हुए थे। उनकी पत्नी आकाश गंगा सुपेला मार्केट किसी कार्य से गई हुई थी। घर पर कोई नहीं था। कोई जनहानि नहीं हुई। आग की लपटें देख आसपास के निवासियों ने फायर ब्रिगेड को फोन किया और आग पर काबू पाया गया। Share