भारत से नेपाल जाने के लिए ट्रेन का टाइम टेबल हुआ जारी, जानिए कितना है भाड़ा और क्या है समय

बीते रविवार से आम यात्रियों के लिए इस रूट पर ट्रेन का परिचालन शुरू हुआ है. भारत के पीएम नरेंद्र मोदी और नेपाल के पीएम शेर बहादुर देउबा ने उद्घाटन किया है.

मधुबनी: भारत से नेपाल जाना है तो अब ट्रेन की शुरुआत हो गई है. इसलिए जान लें कि कितनी जोड़ी ट्रेनें चल रही हैं. क्या समय और कितना भाड़ा है. कुल दो जोड़ी ट्रेनों की शुरुआत की गई है. आज सोमवार को जयनगर स्टेशन से सुबह 8:15 और दोपहर 2:45 बजे ट्रेन खुलेगी. एक दिन में डीएमयू दो फेरे लगाएगी. नैरो गेज बंद होने के आठ साल बाद जयनगर से कुर्था तक लग्जरी ट्रेन सेवा शुरू हुई. भारत के पीएम नरेंद्र मोदी और नेपाल के पीएम शेर बहादुर देउबा ने उद्घाटन किया है.

हर दिन 2 अप और दो डाउन ट्रेन

बता दें कि कि बीते रविवार से आम यात्रियों के लिए इस रूट पर ट्रेन का परिचालन शुरू हुआ है. जयनगर से ट्रेन सुबह 8:15 और दोपहर में 2:45 बजे जनकपुर के लिए रवाना होगी. जयनगर से जनकपुर जाने में एक घंटा 20 मिनट और जनकपुर से जयनगर आने में एक घंटा 40 मिनट समय लेगा. डीएमयू एक दिन में दो फेरे लगाएगी. वहीं, जनकपुर से सुबह 11:05 और शाम 5:35 बजे जयनगर के लिए ट्रेन खुलेगी.

नेपाल जाने के लिए खर्च करने होंगे 12.50 रुपये

जयनगर से कुर्था के बीच कुल सात स्टेशन है. जयनगर से इनर्वा 4.5 किमी, जयनगर से खजुरी 8.6 किमी, जयनगर से महिनाथपुर 14.15 किमी, जयनगर से वैदेही 18.53 किमी, जयनगर से परवाहा 21.6 किमी, जयनगर से जनकपुर 29.5 किमी और जयनगर से कुर्था 34.9 किमी है. ट्रेन सेवा शुरू होने के बाद भारत से नेपाल जाने के लिए सिर्फ 12.50 रुपये खर्च करने होंगे. जयनगर से इनर्वा का किराया 12.50 रुपये है. वहीं खजुरी जाने के लिए 15.60 रुपये, महिनाथपुर 21.87 रुपये, वैदेही 28.12 रुपये, परवाहा 34.00 रुपये, जनकपुर 43.75 रुपये व कुर्था जाने के लिए 56.25 रुपये लगेंगे.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     NEET Paper Leak Case: सीबीआई का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड शुभम खैरनार के पास 27 अप्रैल को ही पहुंच गया था नीट का पेपर     |     Delhi Auto-Taxi Strike: दिल्ली में 21 से 23 मई तक ऑटो-टैक्सी की महाहड़ताल; जानें क्यों बंद रहेंगे कमर्शियल वाहन     |     Moradabad Sonu Murder Case: मुरादाबाद के चर्चित सोनू हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मंगेतर समेत 3 को उम्रकैद     |     पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े तो झारखंड के सरकारी टीचर ने अपनाई अनोखी राह, बाइक छोड़ घोड़े से पहुंचे जनगणना करने     |     बिजनौर धर्मांतरण मामला: रोजगार के बहाने श्रीनगर ले जाकर नाबालिग को पढ़वाया कलमा; पूर्व सांसद के साथ SP दफ्तर पहुंचे परिजन     |     Twisha Sharma Case: ‘I Am Trapped’ मौत से ठीक पहले ट्विशा का आखिरी मैसेज; कजिन और मौसी ने किए रोंगटे खड़े करने वाले खुलासे     |     West Bengal Politics: ममता बनर्जी अपने बूथ पर भी हारीं, उनका सियासी करियर खत्म; मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का तीखा हमला     |     Bird Flu in Maharashtra: महाराष्ट्र के नंदुरबार में बर्ड फ्लू का पहला संदिग्ध ह्यूमन केस; कर्मचारियों की RT-PCR जांच के आदेश     |     Katni-Maihar Highway Accident: मैहर जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राली को ट्रक ने 3 बार मारी टक्कर; 3 की मौत, थाना प्रभारी समेत 25 घायल     |     Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में सामने आए 2 संदेहास्पद CCTV फुटेज, शव नीचे लाते दिखे पति और ससुराल वाले     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें