भारत बंद का बैंक सहित इन सेवाओं पर दिख रहा है व्यापार By Nayan Datt On Mar 29, 2022 भारत बंद का आज दूसरा दिन है। भारत सरकार की नीतियों के खिलाफ कई कर्मचारी संगठनों ने 28 मार्च और 29 मार्च को भारत बंद का ऐलान किया था। पहले दिन परिवहन से लेकर बैंक तक सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित थी। इस हड़ताल को ध्यान में रखते हुए SBI की तरफ से जारी बयान में कहा गया था कि ग्राहकों को कोई दिक्कत ना हो इसलिए इसलिए जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। हालांकि, इस दौरान सर्विसेज प्रभावित रह सकती हैं। वहीं, पंजाब नैशनल बैंक की तरफ से भी सर्विसेज प्रभावित रहने की आशंका जताई गई थी। ऐसे में अगर आप भी किसी जरूरी काम से बाहर निकल रहें तो यह जरूर चेक कर लें कि कहीं हड़ताल की वजह से बैंक सहित अन्य सेवाएं बंद तो नहीं है। यह भी पढ़ें Most Expensive Tea: 1 किलो चाय की कीमत 9 करोड़ रुपये, लग्जरी… May 11, 2026 Bank Holidays Next Week: बैंक जाने से पहले चेक कर लें लिस्ट;… May 10, 2026 कल की तरह आज भी दक्षिण भारत में भारत बंद का असर साफ तौर पर देखा जा सकता है। केरल के त्रिवेंद्रम दुकानें बंद हैं। वहीं, कर्नाटक के कलबुर्गी में सरकार के खिलाफ कर्मचारी संगठनों का प्रदर्शन चल रहा है। जबकि तमिलनाडु में सिर्फ 33% सरकारी बसों का ही संचालन किया जा रहा है। जिसकी वजह से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। Share