भाजपा व कांग्रेस नेताओं के बीच एक दूसरे के खिलाफ किया अभद्र भाषा का इस्तेमाल मध्यप्रदेश By Nayan Datt Last updated Mar 29, 2022 *छिंदवाड़ा में भाजपा व कांग्रेस नेताओ ने एक दूसरे के खिलाफ किया अभद्र भाषा का इस्तेमाल* यह भी पढ़ें Twisha Sharma Case: ‘I Am Trapped’ मौत से ठीक… May 19, 2026 Katni-Maihar Highway Accident: मैहर जा रहे श्रद्धालुओं की… May 19, 2026 *छिंदवाड़ा* – जिले के हर्रई में कांग्रेस भाजपा नेता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने के चलते मर्यादा को भूल गए । दरअसल यहां पिछले दिनो 22 मार्च को कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने प्रियंक शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न समस्याओं को लेकर हरई परिषद का घेराव किया तो इस दौरान प्रियंक शर्मा की सीएमओ और भाजपा नेता शंभू साहू के साथ अमर्यादित बहस हो गई । मामले को बढ़ता देख पुलिस ने मामला को शांत करवाया। इसके बाद वही 25 मार्च को भाजपा जिला महामंत्री मनोज नेमा और भाजपा नेता शंभू साहू ने कार्यर्ताओ के साथ रैली निकाल कर तहसीलदार को ज्ञापन सौपा था । इस रैली में भाजपा महामंत्री सरेराह लाउड स्पीकर पर अपशब्द कहते नजर आये। अब कांग्रेस नैतिकता के आधार पर इन नेताओ से इस्तीफे की मांग कर रही है वही भाजपा नेताओं के खिलाफ हर्रई थाना प्रभारी को ब्लाक युवक कांग्रेस नेताओ ने कारवाही करने ज्ञापन सोपा है । *रिपोर्ट :- ऐश्वर्या द्विवेदी* Share