भाजपा में शामिल हुए द ग्रेट खली देश By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 नई दिल्ली । द ग्रेट खली ने दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। सदस्यता ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि वो भाजपा की नीति भारत को आगे बढ़ाने की है, इससे प्रभावित होकर ही वो पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा जहां भी मेरी ड्यूटी लगाएगी मैं कोशिश करूंगा कि खरा उतरूं। यह भी पढ़ें क्या विदेशी दबाव में काम कर रही सरकार? सुप्रीम कोर्ट ने… Jan 17, 2026 India’s First Vande Bharat Sleeper: देश को मिली पहली… Jan 17, 2026 पंजाब में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस चुनाव से पहले डबल्यूडबल्यूई पहलवान द ग्रेट खली उर्फ दिलीप सिंह राणा ने गुरुवार को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता हासिल कर ली। इससे पंजाब में भाजपा के लिए एक अलग संदेश जाएगा। मालूम हो कि इससे पहले साल 2021 में द ग्रेट खली ने ही दिल्ली में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी, उस समय इस मुलाकात की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। उम्मीद लगाई जा रही थी कि अब खली आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे। मगर अब चुनावी पंडितों की सारी अटकलें धरी की धरी रह गई। खली ने भाजपा का दामन थाम लिया। Share