भाजपा पार्षदों ने निगम के सामने फैलाया कचरा छत्तीसगढ़ By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 भिलाई। मंगलवार को भिलाई निगम के भाजपा पार्षदों ने सफाई में भेदभाव और लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए निगम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। भाजपाइयों का आरोप था कि जिन वार्डों में भाजपा के पार्षद जीते हैं। उन वार्डों में ठीक से सफाई नहीं की जा रही है। यह भी पढ़ें Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में थमा भारी बारिश का… Sep 13, 2026 Bijapur Crime News: रुद्रारम एकलव्य आवासीय विद्यालय के… Sep 13, 2026 यदि पार्षद के कहने पर कोई सुपरवाइजर सफाई करवाता भी है तो उसे या तो स्थानांतरित कर दिया जा रहा है या फिर काम से निकाल दिया जा रहा है। इसी बात पर आक्रोश जताते हुए भाजपा पार्षद रिक्शे पर कचरा लेकर निगम कार्यालय पहुंचे और कार्यालय के गेट पर ही उसे फैलाकर प्रदर्शन किया। भाजपा पार्षद पीयूष मिश्रा ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में निगम आयुक्त को एक ज्ञापन भी सौंपा है। जिसमें उन्होंने बताया है कि भाजपा पार्षदों के वार्डों में साफ सफाई तथा अन्य कार्यों में भेदभाव किया जा रहा है। वहां के सुपरवाइजर को सफाई करवाने से रोका जा रहा है। Share