भाजपा की नगर कार्यकारिणी में पद पार्षदी की उम्मीद से किनारा,अब पार्टी के लिए ही करेंगे काम मध्यप्रदेश By Nayan Datt On Mar 14, 2022 भाजपा की नगर कार्यकारिणी में पद पार्षदी की उम्मीद से किनारा,अब पार्टी के लिए ही करेंगे काम यह भी पढ़ें MP BJP Core Group Meeting: मप्र भाजपा कोर ग्रुप की पहली बैठक… Apr 14, 2026 MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश में UCC की तैयारी! विशेष… Apr 14, 2026 इंदौर में नगर भाजपा कार्यकारिणी दो साल बाद घोषित होने के बाद युवा चेहरों को टीम में जगह मिली है। टीम में वह चेहरे ज्यादा नजर आ रहे है जो पार्षदी की दावेदारी दम खम से कर रहे थे। ऐसे में अब उनका टिकिट कटता नजर आ रहा है। भाजपा की नगर कार्यकारिणी में दायित्व हासिल कर चुके कई नेता अब इस बात से खफा है कि पार्षदी मैं टिकट का जोर किस आधार पर लगाएंगे। नगर निकाय चुनाव को लेकर एक साल पहले नगर की टीम में दायित्व ले चुके कई नेता ताल ठोक चुके थे। लेकिन भाजपा एक पद पर विराजमान होने के बाद दूसरे की कोशिश हमेशा नाकाम साबित होती है। ऐसे में पार्षदी की दावेदारी ठोकने वाले नाम टीम में शामिल होने के बाद टिकिट की राह मुश्किल नजर आ रही है। टीम में जिन नेताओं के नाम शामिल नही हुए है। उनकी बात टिकिट और युवा मोर्चा में रखी जा सकती है। ऐसे में शंकर लालवानी टीम में उत्साह दिख रहा है। लालवानी के पास युवा चेहरे सबसे ज्यादा है। इसके चलते युवा मोर्चा में लालवानी की बात रखी जाएगी। Share