ब्राजील में बारिश से मरने वालों की संख्या बढ़कर 185 हुई विदेश By Nayan Datt On Feb 24, 2022 ब्रासीलिया| ब्राजील के रियो डी जनेरियो के उत्तर में स्थित पेट्रोपोलिस शहर में रिकॉर्ड बारिश और भूस्खलन और बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 185 हो गई है। रियो डी जनेरियो राज्य के अग्निशमन विभाग ने कहा कि भारी बारिश और नए भूस्खलन के खतरे के कारण मंगलवार को 400 से अधिक बचावकर्मियों को अपना अभियान स्थगित करना पड़ा, क्योंकि 85 लोग अभी भी लापता हैं। यह भी पढ़ें अजीबोगरीब मामला! पाकिस्तानी महिला ने PM मोदी से क्यों लगाई… Dec 7, 2025 इजराइल को ईरान का सख्त संदेश! ओमान सागर में की दूसरी बड़ी… Dec 6, 2025 रियो डी जनेरियो के गवर्नर क्लाउडियो कास्त्रो ने कहा कि 1932 के बाद से 15 फरवरी को सबसे भारी बारिश हुई। मंगलवार को कारोबार फिर से खुलने लगे, जबकि लोगों ने घरों, ऐतिहासिक इमारतों और शहर के इलाके की सफाई जारी रखी। कचरा संग्रहण कंपनी के अनुसार, भूस्खलन और बाढ़ से उत्पन्न लगभग 620 टन मिट्टी और मलबे को अब तक हटाया जा चुका है। Share