बिहार एसटीएफ की टीम ने बंगाल में की छापेमारी बिहार By Nayan Datt On Mar 26, 2022 पटना। मुंगेर के हथियार तस्कर पश्चिम बंगाल के बर्धमान में मिनी गन फैक्ट्री चला रहे थे। गुप्त सूचना पर बिहार एसटीएफ की टीम ने गुरुवार को छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया और तीन हथियार तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया। मिनी गन फैक्ट्री पश्चिमी बर्धमान जिले के रूपनारायणपुर थाना क्षेत्र में चलाई जा रही थी। पकड़े गए हथियार तस्करों की पहचान मुंगेर के मुफसिल थाना के रहने वाले राजकुमार व प्रदीप कुमार और कासिमबाजार के रहने वाले मो. इकबाल के रूप में हुई है। एसटीएफ ने इनके पास से 12 अद्र्धनिर्मित पिस्टल, तीन लेथ मशीन, एक मोटर, 20 लोहे की रड, 30 अर्द्धनिर्मित बैरल, बाइक व हथियार बनाने के अन्य उपकरण बरामद किए हैं। यह भी पढ़ें खूनी संघर्ष: शराब माफिया ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 घायल;… Apr 17, 2026 Cyber Crime: Facebook लिंक पर क्लिक करते ही पूर्व SBI मैनेजर… Apr 16, 2026 बताया जाता है कि बिहार एसटीएफ टीम को सूचना मिली थी कि मुंगेर के रहने वाले तस्कर बंगाल में जाकर मिनी गन फैक्ट्री चला रहे हैं। इसके बाद एसटीएफ की विशेष टीम बर्धमान पहुंची। वहां छापेमारी की तो मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश हो गया। तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से बरामद उपकरण व अर्धनिर्मित हथियारों की बरामदगी एसटीएफ के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। Share