इंदौर। परदेसीपुरा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले विशेष बाल गृह सुरक्षा स्थान समाज कल्याण परिसर मैं सात बाल अपराधियों ने सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट की और फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
यह भी पढ़ें
सम्बंधित थाना हीरा नगर, थाना प्रभारी सतीश पटेल के मुताबिक सुरक्षाकर्मी सचदेव पिता भवानी प्रसाद यादव 56 साल निवासी यादव नगर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बाल संप्रेक्षण गृह परदेसी पुरा की खिड़की की जाली निकालकर बाल अपराधी रोहित निवासी भिंड, सुजीत निवासी महावीर गंज भिंड, भोला निवासी संजय नगर साहिल निवासी भोपाल, दिलीप उर्फ गोलू और देव दोनों निवासी मुन्नी नगर, और एक अन्य फरार हो गए। सभी आरोपी विभिन्न मामलों में बाल न्यायालय में थे। आरोपियों ने सुरक्षाकर्मी सचदेवा और एक अन्य के साथ मारपीट की और फरार हो गए बताते हैं कि सभी बाल अपराधियों ने दोनों सुरक्षाकर्मी को कमरे में बंद कर दिया और फिर वहां से फरार हो गए। हीरानगर पुलिस ने सभी के खिलाफ धारा 353 332 382 और 224 का प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है । उल्लेखनीय है कि समाज कल्याण द्वारा संचालित बाल संप्रेक्षण गृह में पूर्व में भी कई बार इस तरह की घटना हो चुकी है। बाल अपराधियों ने सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट की और फिर फरार हो गए हालांकि कुछ समय बाद पुलिस ने फरार हुए बाल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया था लगातार हो रही घटनाओं के बाद भी पुलिस अफसरों ने वहां सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त नहीं किए जिसके कारण ऐसी घटनाएं हो रही है। पुलिस अफसरों का इस बारे में कहना है कि यहां कार्य समाज कल्याण परिषद द्वारा किया जाना है जबकि समाज कल्याण परिसर के लोगों का कहना है कि सुरक्षा पुलिस के हाथ में है।