बहन की शादी का कार्ड बांटने दोस्त संग निकला भाई, सड़क हादसे में दोनों की मौत छत्तीसगढ़ By Nayan Datt On Apr 1, 2022 छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के एक परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। खबरों के अनुसार युवक अपनी बहन की शादी का कार्ड बांटने दोस्त के साथ निकला था। लौटने के दौरान युवक की बाइक पेड़ से टकरा गई। जिसके चलते ये हादसा हुआ है। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। यह घटना डौंडी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। यह भी पढ़ें Gariaband Viral Video: गरियाबंद में CEO के पैरों में गिरे… May 10, 2026 Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में द्रोणिका का असर;… May 8, 2026 पचेड़ा का रहने वाला दिलीप कुमार अपने दोस्त नवीन कुमार के साथ गुरुवार शाम को आस-पास के गांव में बहन की शादी का कार्ड बांटने गया था। दोनों कार्ड बांटकर वापस लौट रहे थे। मगर रात हो चुकी थी। इस बीच रात को करीब 11 बजे के आस-पास दोनों ठेमाबुजुर्ग गांव के पास पहुंचे थे। इसी दौरान ये हादसा हो गया। Share