बसपा की सोशल इंजीनियरिंग सफल हो पाई और न चला अगड़ा-पिछड़ा कार्ड

अलीगढ़।  मतदाताओं ने बसपा को फिर जोर का झटका दिया है। न तो बसपा की सोशल इंजीनियरिंग सफल हो पाई और न अगड़ा-पिछड़ा कार्ड चला। सातों सीटों पर पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया। प्रत्याशी मुख्य मुकाबले तक में नहीं आ पाए और दूसरे नंबर पर के लिए संघर्ष करते रहे, फिर भी सफलता नहीं मिली। अंततः सभी की जमानत जब्त हो गई। ऐसा पहली बार नहीं है, पांच बार पहले भी ऐसा हुआ जब बसपा का खाता न खुला हो।बसपा ने सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ाइस चुनाव में बसपा ने सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ा। शहर सीट से रजिया खान, कोल सीट से मो. बिलाल, अतरौली से डा. ओमवीर सिंह, छर्रा से तिलकराज यादव, खैर से चारू कैन, इगलास से सुशील कुमार व बरौली से नरेंद्र शर्मा को मैदान में उतारा। इस तरह शहर सीट पर मुस्लिम कार्ड, अतरौली पर जाट कार्ड खेला। खैर सीट सुरक्षित थी, लेकिन यहां भी जाट कार्ड खेला। आरक्षित वर्ग से आने वाली चारू केन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह गुड्डू की पुत्रवधू हैं। यह अलग बात है कि बसपा का कोई कार्ड नहीं चला। दरअसल, इस बार अधिकतर मुस्लिम मतदाताओं ने सपा-रालोद गठबंधन के लिए वोट किया। ऐसे में बसपा के पास कैडर वोट बैंक (उसमें भी सेंध लगी) के अलावा कुछ नहीं था। प्रत्याशी सजातीय वोट भी प्राप्त नहीं कर पाए और दूसरे नंबर के लिए ही संघर्ष करते नजर आए। कई सीटों पर तो ऐसा लगा कि बसपा प्रत्याशी चुनाव लड़ भी रहें हैं या नहीं। बसपा के लिए ये नतीजे पूरी तरह अप्रत्याशित रहे। खैर, इगलास, छर्रा, बरौली पर तो बड़े अंतर से जीत को लेकर पार्टी नेता आश्वस्त थे, लेकिन खाता नहीं खुला। इससे पूर्व 1989, 1991, 1993, 1996 व 2017 में भी बसपा का खाता नहीं खुल पाया था।पूर्व में रामकुमार शर्मा व मोहम्मद आरिफ की जमानत जब्तकोल सीट पर रामकुमार शर्मा चौथे नंबर, शहर से मोहम्मद आरिफ ब तीसरे नंबर, अतरौली से चौ. इलियास तीसरे नंबर, बरौली सीट से ठा. जयवीर सिंह दूसरे नंबर, खैर से राकेश मौर्य दूसरे नंबर व इगलास से राजेंद्र कुमार दूसरे नंबर पर रह गए। तब भी बसपा की सोशल इंजीनियिरंग विफल हो गई थी। रामकुमार शर्मा व मोहम्मद आरिफ की जमानत जब्त हो गई थी।नतीजे बसपाइयों को मायूस करने वाले रहेइतिहास पर नजर डालें तो बसपा के छह विधायक ही अब तक निर्वाचित हुए। 2002 में कोल से चौ. महेंद्र सिंह, बरौली से ठा. जयवीर सिंह व खैर से प्रमोद गौड़ चुनाव जीते थे। 2007 में कोल से चौ. महेंद्र सिंह व बरौली से ठा. जयवीर सिंह ने बसपा को फिर जीत दिलाई। 2004 के उप चुनाव में पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के भाई मुकुल उपाध्याय ने इगलास सीट से जीत हासिल की। इस बार के नतीजे बसपाइयों को मायूस करने वाले रहे।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     MPSC ड्रग इंस्पेक्टर पेपर लीक: मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच तेज, 7वीं रैंकर ऋतुजा पाटील से पूछताछ     |     Khunti Murder Case: खूंटी में 8 महीने की गर्भवती प्रेमिका की हत्या कर जंगल में फेंका शव, आरोपी प्रेमी सागर ओड़ेया गिरफ्तार     |     Varanasi Shreya Murder Case: 20 दिन बाद पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी विवेक चौबे गिरफ्तार, पैर में लगी गोली     |     Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 30 साल पुरानी 5 मंजिला PG इमारत ढही, 6 छात्रों की मौत; मकान मालिक की लापरवाही उजागर     |     Delhi News: सत्य निकेतन PG हादसे में मकान मालिकों पर कसेगा शिकंजा, स्निफर डॉग्स की मदद से NDRF का सर्च ऑपरेशन जारी     |     अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम     |     जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण     |     धमतरी में चंगाई सभा को लेकर भारी बवाल, ASP डीसी पटेल ने संभाला मोर्चा; दोनों पक्षों से पूछताछ जारी     |     रीवा के संजय गांधी अस्पताल की बड़ी लापरवाही: जिंदा मरीज को घोषित किया मृत, शव सुपुर्द करते ही चलने लगीं सांसें     |     Morena Heavy Rain: मुरैना में फूटा भैंसोरा तालाब, सैकड़ों बीघा फसलें डूबीं; रीझौनी पुल पर चढ़ा सोन नदी का पानी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें