बम के धमाकों और सायरन की आवाज से दहशत में छात्र, छत्तीसगढ़ के भी कई बच्चे फंसे, परिजनों की बढ़ी चिंता

. रूस और यूक्रेन के बीच छिडे़ जंग के दौरान हो रही बमबारी के धमाकों और बजते सायरन से डाक्टर की पढाई करने गए छात्र-छात्राएं दहशतजदा है. जिले से अभी तक पांच छात्र-छात्राओं के वहां होने की जानकारी मिल रही है. आज एक छात्र की गोलीबारी के दौरान हुई मौत के बाद परिजन ज्यादा चिंतित हो गए हैं.
मीडिया के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जल्द से जल्द बच्चों को वापस लाने की मांग कर रहे है. बलौदाबाजार की छात्रा पूर्वी नेताम के पिता दिलीप नेताम ने कहा कि हालात बहुत खराब है. एक लड़का खाने का सामान लेने जा रहा था कि गोलीबारी का शिकार हो गया. बच्चे भूखे हैं, पानी नहीं मिल रहा है, जो चिंता का विषय है. सरकार प्रयास कर रही है, वह पर्याप्त नहीं है. शासन को चाहिए कि बड़ा विमान भेजे, जिससे एक साथ चार से पांच हजार बच्चे आ सके. वहीं मीडिया के सामने ही उन्होंने पूर्वी नेताम से मोबाईल पर बात करनी चाही तो पहले तो उसने इंकार किया, पर माता-पिता को ढांढस बताने कहा कि सब ठीक है और जल्द वापस आ जाएगी, पर माता-पिता चिंतित है.

इसी तरह मुस्कान धुव, जो कि प्रथम वर्ष की पढाई करने 19 फरवरी को ही गई थी. वहां जाकर युद्ध की विभिषिका के बीच भूखे-प्यासे अपने वतन लौटने की बाट जोह रहे है. इसी प्रकार भाटापारा बिलाईगढ़ व सुहेला से भी छात्र है जो वहां फंसे हैं. फिलहाल पालक भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि सभी बच्चे सुरक्षित अपने देश वापस लौट आए.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामला: CCTV में कैद हुआ आरोपियों का ‘प्लान’, 40 दिन में की 70 बार चोरी     |     राज नगर एक्सटेंशन में मौत का रहस्य: पार्टी के दौरान बालकनी से गिरा युवक, पुलिस ने दोस्तों को लिया हिरासत में     |     मुरादाबाद में बड़ा साइबर फ्रॉड गिरोह गिरफ्तार: ‘ऑपरेशन Cy-वज्र’ के तहत पुलिस ने किया बड़ा खुलासा     |     गाजियाबाद हैवानियत: मासूम बच्ची के मर्डर केस में बड़ा खुलासा, आवारा कुत्ते ने ढूंढ निकाला शव     |     Moradabad Stunt Video: बारिश में चलती स्कूटी पर खड़ा होकर डांस, पुलिस कर रही वाहन नंबर से पहचान     |     छतरपुर हत्याकांड: जंगल में मिला युवक का शव, गला घोंटकर की गई हत्या; पत्नी पर साजिश का आरोप     |     Girija Raut Case: बहू ने विनायक राउत के परिवार पर लगाए सनसनीखेज आरोप, तांत्रिक फिरोज शेख गिरफ्तार     |     ट्विशा शर्मा केस: एम्स दिल्ली की फॉरेंसिक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, गर्दन के निशानों से मेल खाती है ‘जिम्नास्टिक बेल्ट’     |     Political News: मंत्री और मुख्यमंत्रियों के लिए सख्त कानून की तैयारी, 30 दिन जेल का मतलब कुर्सी से छुट्टी?     |     Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों पर ‘आसमानी आफत’, भूस्खलन के कारण फंसे पर्यटक; जानें क्या है स्थिति     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें